पथुम निसांका ने जड़ा विश्व कप 2026 का पहला शतक, एक साथ बना दिए दो कार्तिमान

Feb 16, 2026 11:08 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को पेल्लेकेले में खेले गए मैच के दौरान किया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

पथुम निसांका ने जड़ा विश्व कप 2026 का पहला शतक, एक साथ बना दिए दो कार्तिमान

श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को पेल्लेकेले में खेले गए मैच के दौरान किया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया और शतकीय पारी खेलकर टीम को सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टी-20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांच पर आने वाला है। इस टूर्नामेंट ने शुरुआती पड़ाव पार कर लिया है। कुछ ही दिनों में सुपर 8 के मुकाबले शुरू होंगे। उससे पहले इस साल शतकों का सूखा खत्म हो चुका है। 2026 टी-20 विश्व कप का पहला शतक श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने जड़ दिया है।

सोमवार (16 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशलन स्टेडियम में खेले ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबादी करते हुए 52 गेंदों में शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके और 5 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा।

इस शतक के साथ पथुम निसांका ने एक और इतिहास रच दिया। वे टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले टी-20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी बल्लेबाज शतकीय पारी नहीं खेल सका था, लेकिन अब पथुम निसांका ने कर दिखाया है। पथुम निसांका के शतक से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर था वह पाकिस्तान के उमरगुल थे, जिन्होंने 2024 के टी-20 विश्व कप में मीरपुर में 94 रनों की पारी खेली थी।

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका का यह फैसला शुरुआत में सही साबित होता नहीं दिखा। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेडऔर मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ रुख अपनाया। एक तरफ ट्रेविस हेड ने 29 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, वहीं दूसरी ओर मिचेल मार्श ने भी 27 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 54 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी और जोश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल के कैमियो की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और कुशल परेरा 3 गेंदों में 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद कुशल मेंडिस और पथुम निसांका ने पारी को संभाला। श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका ने टी-20 विश्व कप 2026 का पहला शतक जड़ दिया। कुशल मेंडिस ने 38 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और अंत में पवन रत्नायके ने भी 28 रन बनाकर मैच को फिनिश कर दिया। श्रीलंका ने 182 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर की समाप्ति पर बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।