श्रीलंका ने सिर्फ एक वनडे मैच जीता और 3 मैचों की सीरीज कर ली अपने नाम, जानिए कैसे हुआ संभव

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रीलंका की टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज को जीत लिया है। हालांकि, सिर्फ एक ही मुकाबला इस सीरीज में खेला गया था, जिसमें श्रीलंका को जीत मिली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच बारिश में धुल गए थे।

श्रीलंका ने सिर्फ एक वनडे मैच जीता और 3 मैचों की सीरीज कर ली अपने नाम, जानिए कैसे हुआ संभव

श्रीलंका की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली गई। श्रीलंका ने महज एक मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया। दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि दो मैच इस सीरीज के बारिश में धुल गए। ऐसे में एक मैच जीतकर ही उन्हें सीरीज में जीत मिल गई। कुसल मेंडिस की कप्तानी में यह पहली सीरीज थी, जिसे श्रीलंका ने जीत लिया है। श्रीलंका की टीम ने पहला मुकाबला इस सीरीज का 41 रनों के अंतर से जीता था।

बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ने जीता था, जबकि दूसरा मैच टॉस के बाद बारिश में धुल गया था। वहीं, आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से शुरू ही नहीं हो सका। इस मैच को तो बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ गया। इस तरह पहला मैच जीतने वाली श्रीलंका की टीम को सीरीज में जीत मिला। बारिश इतनी ज्यादा थी कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी भी इंडोर आयोजित की गई। कुसल मेंडिस ने पहली सीरीज ही बतौर कप्तान जीती और ट्रॉफी उठाई। मैच के बाद उन्होंने कहा कि फैंस और हम सब चाहते थे कि मैच पूरा आयोजित हो, लेकिन बारिश ने ऐसा होने नहीं दिया।

मेंडिस बन गए हैं तीसरे कप्तान

कुसल मेंडिस श्रीलंका की क्रिकेट टीम के लिए इतिहास रचने में सफल हो गए हैं। वह अर्जुन रणतुंगा और मरवन अटापट्टू के साथ कैरेबियन में ODI सीरीज जीतने वाले सिर्फ तीन कप्तानों में से एक बन गए हैं। आगे जमैका में मौसम बेहतर होने की उम्मीद है। अब दोनों टीमों का फोकस तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर होगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जून से होने वाली है। दूसरा मैच 13 और तीसरा मैच 14 जून को खेला जाएगा। जमैका में ही तीनों मैचों का आयोजन होना है। जमैका में ही वनडे सीरीज का आयोजन होना था, लेकिन पहला मैच होने के बाद दोनों मैच बारिश में धुल गए।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पहला टेस्ट मैच एंटीगा में 25 जून से आयोजित होगा, जबकि दूसरा मैच 3 जुलाई से उसी मैदान पर आयोजित होना है। फिलहाल के लिए दोनों टीमों का फोकस टी20 सीरीज पर होगा। फैंस भी चाहेंगे कि कम से कम टी20 सीरीज के तीनों मैच पूरे आयोजित हों और इस तरह से बारिश खेल का मजा किरकिरा न करे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।