Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sri lanka vs Bangladesh How will BAN win become a problem for the rest of the teams in the Asia Cup Super 4 Know here
बांग्लादेश की जीत सुपर-4 में कैसे बनेगी बाकी टीमों के लिए नासूर? बिगाड़ सकती है IND-PAK व SL का समीकरण

बांग्लादेश की जीत सुपर-4 में कैसे बनेगी बाकी टीमों के लिए नासूर? बिगाड़ सकती है IND-PAK व SL का समीकरण

संक्षेप:

बांग्लादेश ने श्रीलंका को सुपर-4 के पहले मैच में हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। उनकी यह जीत भारत, पाकिस्तान और खुद श्रीलंका को आगे परेशान कर सकती है। एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाना है।

Sep 21, 2025 06:34 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लिटन दास की अगुवाई में बांग्लादेश की टीम ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका को पटखनी देकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। श्रीलंका एशिया कप 2025 में उन दो टीमों में थी जिन्हें ग्रुप स्टेज में कोई हरा नहीं पाया था। बांग्लादेश ने यहां ना सिर्फ श्रीलंका से ग्रुप स्टेज की हार का बदला लिया है, बल्कि आगामी मैचों से पहले बाकी टीमों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। उनकी यह जीत भारत, पाकिस्तान और खुद श्रीलंका के लिए नासूर बन सकती है। बता दें, श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश को 169 का टारगेट दिया था, जिसे टीम ने 4 विकेट रहते चेज कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:गांगुली-भज्जी नहीं…मिथुन मन्हास बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष; जानें कौन हैं

श्रीलंका की वजह से ही सुपर-4 में पहुंचा था बांग्लादेश

बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज में दो मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीते थे। वो तो श्रीलंका की टीम थी जिन्होंने अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को शिकस्त दी, अगर उस मैच में अफगानिस्तान जीत दर्ज करने में कामयाब रहती तो बांग्लादेश सुपर-4 तक नहीं पहुंच पाती। दरअसल, इस स्थिति में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के ग्रुप स्टेज में बराबर 4-4 अंक हो जाते, बेहतर नेट रन रेट के चलते अफगानिस्तान को सुपर-4 का टिकट मिल जाता।

ये भी पढ़ें:पाक के जख्मों पर फिर नमक रगड़ेगा भारत, सूर्या ब्रिगेड नहीं बदलेगी ये फैसला

बांग्लादेश की यह जीत कैसे बनेगी बाकी टीमों के लिए नासूर

एशिया कप 2025 सुपर-4 का आखिरी मैच 26 सितंबर को खेला जाना है। इससे पहले बांग्लादेश को इस चरण में अपने अन्य दो मैच भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने हैं। अगर बांग्लादेश की टीम भारत या पाकिस्तान में से किसी टीम को हराने में कामयाब रहती है तो वह फाइनल के दरवाजे पर जा खड़ी होगी। इस स्थिति में पेच उस टीम का फंसेगा जो सुपर-4 में 2 ही मैच जीत पाएगी। स्थिति ऐसी भी बन सकती है कि भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका सुपर-4 में 2-2 मैच जीते, इस स्थिति में मामला नेट रन रेट पर जाकर फंस जाएगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |