Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़sri lanka Viran Chamuditha Shatters U19 World Cup Record Becomes Highest Individual Scorer in Tournament History
192 रनों की ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका के विरन चामुदिथा ने बनाया U19 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर

192 रनों की ऐतिहासिक पारी, श्रीलंका के विरन चामुदिथा ने बनाया U19 विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर

संक्षेप:

श्रीलंका के विरन चामुदिथा अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर (192) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को जापान के खिलाफ मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल की।

Jan 17, 2026 07:48 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्वकप में शनिवार को श्रीलंका के विरन चामुदिथा ने 192 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गये है। चामुदिथा अंडर-19 विश्वकप 2026 के अपने पहले मैच में जापान के खिलाफ 192 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने हमवतन हसिथ बोयागोडा के 2018 टूर्नामेंट में केन्या के खिलाफ 191 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा, इससे पहले उन्हें टिमोथी मूर ने आउट किया था। उन्होंने अपनी पारी में 26 चौके और एक छक्का लगाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार चामुदिथा ने एक और ऐतिहासिक कारनामा किया है। उन्होंने दीमंथा महाविथान के साथ 328 रन की ओपनिंग साझेदारी की जो कि टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस बड़ी ओपनिंग साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में जापान की अंडर-19 को जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया।

ये भी पढ़ें:BBL में पाक बल्लेबाजों ने कटवाई नाक, रिजवान-बाबर बने सबसे फिसड्डी बल्लेबाज

जापान की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए दिमंथा महाविथान और वीरन चामुदिथा की सलामी जोड़ी ने रिकार्ड 328 रनों की साझेदारी कर विशाल लक्ष्य की नींव रखी। दिमंथा महाविथान ने 125 गेंदों में 11 चौके लगाते हुए 115 रन बनाये। वहीं वीरन चामुदिथा ने 146 गेंदों में 26 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 192 रनों की पारी खेली।

श्रीलंका के ये दोनों विकेट 44वें और 45वें ओवर में गिरे। 47वें ओवर में दुलनिथ सिगेरा (पांच) तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। कविजा गमागे चार रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 387 रन बनाये। कप्तान विमथ दिनसारा ने 24 गेंदों में एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 44 रनों की पारी खेली। जापान के लिए टिमोथी मूर ने तीन विकेट लिये।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।