भारत अंडर 19 ने टेस्ट मैच में श्रीलंका पर कसा शिकंजा, दो बल्लेबाजों ने ठोका शतक

कोलंबो, 21 जुलाई (भाषा)
Follow us on Google News
share

भारत अंडर 19 बनाम श्रीलंका अंडर 19 टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिया है। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Sri Lanka U19 vs India U19
भारत अंडर 19 बनाम श्रीलंका अंडर 19

कुशाग्र ओझा के बाद मनाल चौहान की शतकीय पारी से भारतीय अंडर-19 टीम ने युवा टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 411 रन बनाने के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से श्रीलंका के 122 रन तक आठ विकेट चटकाकर मैच में अपना शिकंजा कस लिया। श्रीलंका अंडर-19 टीम पहली पारी में भारत से 289 रन पीछे है और उसके सिर्फ दो विकेट बचे हैं।

मनाल ने बीते दिन के स्कोर 55 रन से आगे खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 244 गेंदों में 150 रन (20 चौके, एक छक्का) की पारी खेली। वहीं दिन की शुरुआत 103 रन से करने वाले कुशाग्र ओझा ने 193 गेंदों पर 111 रन (12 चौके, 2 छक्के) बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 155 रन की अहम साझेदारी की जिससे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 253 रन से करने वाली भारत अंडर-19 टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। यह भारतीय पारी की दूसरी शतकीय साझेदारी रही। इससे पूर्व पहले दिन कुशाग्र ओझा और कप्तान यशोबर्धन चौहान (78) ने तीसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े थे। भारत अंडर-19 को 277 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा जिसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए ।

मनाल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी उपयोगी साझेदारियां कर टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। वह टीम के 411 रन के कुल स्कोर पर आउट होने वाले नौवें बल्लेबाज बने।भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद मोर्चा संभालते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम पर लगातार प्रहार किए। प्रणव राघवेंद्र (28 रन पर दो विकेट), सी. वेंकट (23 रन पर दो विकेट) और रोहित यादव (चार रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। श्रीलंका अंडर-19 की ओर से दुलनिथ सिगेरा ने 37 गेंदों पर 31 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया, लेकिन उन्हें रोहित यादव ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

भारत और श्रीलंका की दोनों टीमों का ऐसा है स्क्वॉड

श्रीलंका अंडर-19 टीम: दिमंथा महाविथाना , डुलनिथ सिगेरा , सेनुजा वेकुनागोडा , विमथ दिनसारा (सी) , कविजा गामगे ,अवीशा समाश , जेसन फर्नांडो (विकेटकीपर ) विग्नेशवरन आकाश , सेथमिका सेनेविरत्ने , गिम्हान मेंडिस , विरन चामुदिथा

बेंच- चमिका हीनातिगला , रामिरु परेरा , दिमाथ अबेसिंघे , लथेंद्र आकाश , ओशादा मनहारा , चामरिन्दु नेथसारा , सानुजा निंदुवारा , रेहान पीरिस

भारत की अंडर-19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी , सागर विर्क , कुशाग्र ओझा , यशबरधन चौहान (सी) , काव्या पटेल , आर्यन सकपा (विकेटकीपर ), मनल चौहान , चिगुरुपति वेंकटा, जेगनाथन हेमचुदेशन , प्रणव राघवेंद्र, रोहित यादव

बेंच- कुश पटेल , मानव कृष्ण , बीके किशोर , प्रियांशु सिंह

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।