श्रीलंका ने घोषित किया पाकिस्तान दौरे का शेड्यूल, इंग्लैंड से भी टक्कर; मल्टी-फॉर्मेट सीरीज होगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sri Lanka tour of Pakistan 2026: श्रीलंका क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान दौरे पर होगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने गुरुवार को पाकिस्तान दौरे का शेड्यूल घोषित कर दिया।

Sri Lanka tour of Pakistan
कुसल मेंडिस और चरिथ असलांका (फाइल फोटो)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने पाकिस्तान दौरे का शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर 2026 में पाकिस्तान में मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी। श्रीलंका को टेस्ट सीरीज से पहले एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है। श्रीलंका को 9 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ पहला टी20 खेलना है। दूसरा मैच 11 जबकि तीसरा 13 अक्टूबर को होगा। टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीन मैचों रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। वनडे ट्राई सीरीज की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी। पहला मैच रावलपिंडी में श्रीलंका और मेजबान पाकिस्तान के बीच होगा। श्रीलंका की ट्राई सीरीज के दूसरे मैच (22 अक्टूबर) में इंग्लैंड से टक्कर होगी। यह मुकाबला भी रावलपिंडी में खेला जाएगा।

दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी श्रीलंका टीम

वहीं, श्रीलंका को ट्राई सीरीज में अपने तीसरे मैच में 27 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ना है। उसकी चौथी भिड़ंत 29 अक्टूबर को इंग्लैंड से होगी। यह दोनों मैच लाहौर के मैदान पर होंगे। अगर श्रीलंका टीम फाइनल में पहुंची तो 29 अक्टूबर को मुकाबला लाहौर में ही होगा। श्रीलंका का T20I और वनडे के बाद सबसे लंबे फॉर्मेट पर फोकस शिफ्ट होगा। श्रीलंका टीम चार से छह नंबर तक पेटरन्स इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में उतरेगी। अभ्यास मैच इस्लामाबाद में होगा। श्रीलंका और पाकिस्तान की दो मैचों की टेस्ट सीरीज रावलपिंडी में 9 नंबर को शुरू होगी। पहला टेस्ट 13 नवंबर तक चल सकता है। दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 का हिस्सा है।

WTC तालिका में इस नंबर पर श्रीलंका

श्रीलंका और पाकिस्तान के टेस्ट मैचों के रिजल्ट का डब्ल्यूटीसी की मौजूद चक्र की अंक तालिका पर असर पड़ेगा, जिससे दोनों के लिए रिस्क काफी बढ़ जाएगा। श्रीलंका ने पिछली टेस्ट सीरीज भारत के खिलाफ खेली थी। भारत ने श्रीलंका की धरती पर दो मैचों की सीरीज 1- से अपने नाम की थी। श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराया था। श्रीलंका तालिका में फिलहाल सातवें पायदान पर है। उसका जीत प्रतिशत 33.33 है। भारत 51.52 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। वहीं, पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे नौवें स्थान पर है। उसके खाते में अभी 16.67 अंक हैं। पाकिस्तान टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसकी बुरी तरह भद्द पिटी हुई है। इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। तीसरा टेस्ट बर्मिंघम में हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड का दबदबा बना हुआ है। इंग्लैंड (34.44) पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर हैं। तालिका में टॉप 2 में फिनिश करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलता है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रीलंका ने घोषित किया पाकिस्तान दौरे का शेड्यूल, इंग्लैंड से भी होगी टक्कर