टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते मलिंगा बाहर
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले श्रीलंका के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। उनके तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा कंधे की चोट के कारण ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी शनिवार, 7 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले श्रीलंका के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। उनके तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा कंधे की चोट के कारण ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। 25 साल के इस खिलाड़ी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई T20I सीरीज के दौरान चोट लगी थी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मलिंगा के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है, जिसे आईसीसी ने भी मंजूरी दे दी है। मलिंगा की जगह श्रीलंका ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम में प्रमोद मदुशन को शामिल किया है।
मदुशन ने श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2023 में खेला था। लंबे समय बाद उनकी टीम में वापसी हो रही है। अगर उनके टी20 आंकड़ों पर नजर डालें तो, मदुशन ने 8 ही टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 12 विकेट चटकाए हैं।
दासुन शनाका की कप्तानी में, सह-मेजबान टीम के पास शानदार खिलाड़ियों का ग्रुप है, जो 2014 के कारनामे को दोहराने की कोशिश करेंगे, जब उन्होंने ट्रॉफी जीती थी।
श्रीलंका ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ है। उनका पहला मैच 8 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ होगा।
श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



