पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली है जगह

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है। 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। ये सीरीज 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। 

Sri lanka cricket team
श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20आई सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने 15 सदस्यी टीम का चयन अगले सप्ताह से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए किया है, जिसकी कप्तानी कुसल मेंडिस को सौंपी गई है, जो काफी समय से टीम के कप्तान हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ये सीरीज श्रीलंका को 9 अक्टूबर से खेलनी है, जो 13 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। 5 दिन के भीतर तीन मैच खेले जाएंगे।

कुसल मेंडिस पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली श्रीलंका की टीम के बैटिंग ग्रुप के हेड हैं, जिसमें कामिल मिशारा, सिनेत जयवर्धने, लाहिरू उदारा, सहन अराचिगे, कामिंदु मेंडिस और दसुन शनाका शामिल हैं। चमिंदु विक्रमसिंघे इसमें गहराई जोड़ेंगे। श्रीलंका की टीम हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी, जहां कप्तान कुसल मेंडिस शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने तीन मैचों में 198 रन बनाए, जिसमें दूसरे ODI में उनके बल्ले से शतक आया था। 121 रनों की पारी उन्होंने खेली थी, जो उनका इस फॉर्मेट में बेस्ट स्कोर भी है।

सहान अराचिगे, सिनेत जयवर्धने और विजयकांत व्यासकांत श्रीलंका के लिए एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। वे 3 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगे। श्रीलंका को सेमीफाइनल मैच में भारत से हार मिली थी, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया था। दुनित वेल्लालगे, महेश थीक्षणा और व्यासकांत के रूप में श्रीलंका के पास स्पिन ऑप्शन हैं, जबकि दुश्मांता चमीरा, बिनूरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पथुम निसंका और वानिंदु हसरंगा इस दौरे पर नहीं जाएंगे, क्योंकि वे चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

श्रीलंका की T20I टीम पाकिस्तान टूर के लिए इस प्रकार है

कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिल मिशारा, सिनेथ जयवर्धने, लाहिरू उदारा, सहान अराचिगे, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडू विक्रमसिंघे, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीक्षाना, विजयकांत व्यासकांथ, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान T20I शेड्यूल

पहला T20I: 9 अक्टूबर

दूसरा T20I: 11 अक्टूबर

तीसरा T20I: 13 अक्टूबर

*T20 सीरीज के सभी मैच रावलपिंडी में होंगे

पाकिस्तान के लिए होम सीजन शुरू हो रहा है, जहां वे सबसे पहले श्रीलंका से भिड़ेंगे और फिर इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान आएगी। ट्राई सीरीज भी पाकिस्तान खेलने वाला था, लेकिन उस पर अभी के लिए संकट है, क्योंकि जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान आने से मना कर दिया है। पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज भी घर पर खेलनी है, जो डब्ल्यूटीसी का हिस्सा होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, इन्हें मिला है मौका