Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sri Lanka Cricket Team is doing wonders under Sanath Jayasuriya wins last 4 Series and 1 Test Match in England
सनत जयसूर्या ने श्रीलंका की टीम में फूंकी आग, पिछली 5 सीरीजों में मचाया तहलका

सनत जयसूर्या ने श्रीलंका की टीम में फूंकी आग, पिछली 5 सीरीजों में मचाया तहलका

संक्षेप:

  • हेड कोच बनने के बाद सनत जयसूर्या ने श्रीलंका की टीम में एक अलग आग फूंक दी है। पिछली 5 सीरीजों में टीम ने तहलका मचाया है। टीम चार सीरीज जीत चुकी है, जबकि एक टेस्ट मैच उन्होंने इंग्लैंड में जीता है।

Oct 24, 2024 08:12 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

श्रीलंका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक खूब संघर्ष किया। कई विदेशी कोच टीम के साथ रहे, लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। यहां तक कि टीम कई बार तो आईसीसी इवेंट्स के लिए सीधे क्वॉलिफाई तक नहीं कर पाई। टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए भी क्वॉलिफाई नहीं कर पाई, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद श्रीलंका की टीम के हेड कोच सनत जयसूर्या बने। जयसूर्या ने इसके बाद से टीम में एक अलग तरह की आग फूंकी है। टीम लगातार मैच पर मैच और सीरीज पर सीरीज जीतती जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सनत जयसूर्या को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन पिछले महीने बोर्ड ने उनको पर्मानेंट हेड कोच नियुक्त कर दिया। वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक टीम के मुख्य कोच होंगे। हालांकि, अभी हम बात करने वाले हैं श्रीलंका की पिछली 6 सीरीजों की तो टीम इनमें से दो ही सीरीज हारी है और चार सीरीज जीतने में सफल रही है। यहां तक कि भारत जैसी चैंपियन टीम को भी श्रीलंका ने हरा दिया, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी खेले थे, लेकिन श्रीलंका की टीम फिर भी जीत गई।

ये भी पढ़ें:भारत अगर स्पिन से अटैक करेगा तो हम भी पीछे नहीं रहेंगे, NZ के कप्तान का बयान

जयसूर्या ने जुलाई 2024 के बाद से टीम की कमान संभाली। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत की। उस सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी, लेकिन वनडे सीरीज को भारत के खिलाफ 2-0 से जीता। इसके बाद उन्होंने कहा था कि पूरे देश ने देखा कि हम क्या कर सकते हैं। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया, जहां तीन में से एक टेस्ट मैच जीता। भले ही दो मुकाबले हारे, लेकिन ये श्रीलंका के लिए जीत ही थी, क्योंकि टीम काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में सघर्ष करती आ रही थी।

सनत जयसूर्या के नेतृत्व में श्रीलंका का प्रदर्शन

  1. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती
  2. इंग्लैंड में इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैच जीता
  3. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती
  4. वेस्टइंडीज के विरुद्ध टी20 सीरीज जीती
  5. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीती

इसके बाद श्रीलंका की टीम घर पर लौटी तो न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में लौटी। वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। पिछले करीब 4 महीने के रिकॉर्ड को देखें तो जयसूर्या ने टीम को अलग ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। श्रीलंका की टीम को उन्होंने एकजुट करके प्रदर्शन कराने के लिए प्रेरित किया और खिलाड़ी भी इसमें उनका साथ दे रहे हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |