श्रीलंका की टीम के कप्तान ने फैंस से मांगी माफी, साथ में बताई टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह

Mar 01, 2026 08:38 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

श्रीलंका की टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी मैच में भी हार मिली। करीबी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका ने लगभग हरा दिया था, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर पाकिस्तान की टीम को जीत मिल गई।

श्रीलंका की टीम के कप्तान ने फैंस से मांगी माफी, साथ में बताई टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में मिली करीबी हार के बाद श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि वे मैच फिनिश कर सकते थे, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो पाया। कप्तान टीम के कैंपेन से भी निराश हैं, क्योंकि सात मैच इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम ने अपनी सरजमीं पर खेले, जिनमें से चार मैचों में टीम को हार मिली। तीन मैच इसमें सुपर 8 के शामिल थे, जिसके कारण टीम सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी। कप्तान शनाका ने अपनी टीम के फैंस से मैच के बाद माफी भी मांगी।

दसुन शनाका ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "बिल्कुल यह बहुत करीबी मैच था। मैं इसे फिनिश कर सकता था, लेकिन बदकिस्मती से नहीं हो सका। शाहीन ने अच्छी बॉलिंग की।" श्रीलंका की टीम के कैंपेन पर कप्तान ने कहा, "यह हमारे लिए एक मुश्किल कैंपेन रहा है। हां, हमें कुछ चोटें आईं। हमने दर्शकों को निराश किया। मैं इन सभी फैंस के लिए सॉरी कहना चाहता हूं, क्योंकि, आप जानते हैं, बदकिस्मती से, हम उन चोटों की वजह से हार गए। नहीं तो, हम शायद सेमीफाइनल तक पहुंच सकते थे।भविष्य में, अगर कोई चोट नहीं लगी, तो मुझे लगता है कि यह टीम बहुत अच्छा करेगी।"

हसरंगा और पथिराना के टूर्नामेंट से बाहर होने पर कप्तान शनाका ने कहा, "उनकी कमी खली। असल में वे दो खास बॉलर नहीं हैं, अगर वे यहां होते तो उन्हें खिलाया जाता। तो यह एक बड़ा नुकसान है। वर्ल्ड कप के समय, आप जानते हैं, हमें अपने खिलाड़ियों की यहां जरूरत होती है और यह हमारी ताकत है, आप जानते हैं, थोड़ी मानसिकता भी चाहिए थी। यह एक बड़ा नुकसान है, लेकिन आप जानते हैं, उम्मीद है कि वे जल्द ही वापस आएंगे। श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए अच्छा है।"

आलोचकों की बुराई करने पर शनाका ने कहा, "कभी-कभी खिलाड़ी होने के नाते, हम भी प्रेशर महसूस करते हैं। ऐसे में यह मेरी गलती थी। मैं सभी फैंस को निराश करने के लिए सॉरी कहना चाहता था। मैं वादा करूंगा कि मैं ऐसा दोबारा न करूं। मेरा मतलब है, सभी खिलाड़ी नहीं। मेरा मतलब है,वे उन सभी का शुक्रगुजार होंगे जो इतने सालों से हमारे साथ हैं। हां, मैं इसके लिए बहुत निराश महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने पवन रथनायके की तारीफ की, जिन्होंने सभी का ध्यान खींचा। कप्तान ने कहा, " वह लगातार अच्छा कर रहा है और क्रीज का बहुत अच्छा इस्तेमाल कर रहा है। श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए बहुत पॉजिटिव साइन है। हां, हमारे पास वेलालगे भी हैं। वे भी बढ़ रहे हैं। उम्मीद है, उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।"

इसके बाद सिंहली में फैंस के लिए एक मैसेज देते हुए कप्तान दसुन शनाका ने कहा, “पहले ही बहुत-बहुत धन्यवाद। सबको सपोर्ट करते हुए देखकर हमें मैच जीतने की उम्मीद थी। मैच हारने के लिए सॉरी, लेकिन एक टीम के तौर पर हम बहुत उम्मीद कर रहे हैं कि हम अच्छा करेंगे। यह भी कहना है कि चोटों की वजह से हमें बहुत पीछे जाना पड़ा। हम उनके साथ भी मिलकर खेलेंगे। हम अच्छी वापसी करेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।