Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sri Lanka beat Zimbabwe in T20 Tri Series Match but have to beat Pakistan to get final s Ticket
श्रीलंका ने लगातार 5 हार झेलने के बाद पाकिस्तान में जीता मैच, लेकिन अभी भी है फाइनल से दूर

श्रीलंका ने लगातार 5 हार झेलने के बाद पाकिस्तान में जीता मैच, लेकिन अभी भी है फाइनल से दूर

संक्षेप:

श्रीलंका ने पाकिस्तान की सरजमीं पर लगातार 5 हार झेलने के बाद एक टी20 मैच जीता मैच है, लेकिन इस मैच में भी श्रीलंका ने पाकिस्तान को नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे को हराया है। हालांकि, अभी भी श्रीलंका टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल से दूर है।

Nov 26, 2025 05:53 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच पाकिस्तान में जारी टी20 ट्राई सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रीलंका की टीम को जीत तो मिल गई, लेकिन अभी तक श्रीलंका की टीम फाइनल से दूर है। पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि इस त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में दूसरी टीम कौन सी होगी? इसका फैसला आज यानी बुधवार 26 नवंबर को हो जाएगा। श्रीलंका को आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान से भिड़ना है। ये मैच श्रीलंका के लिए करो या मरो की स्थिति वाला रहेगा। जीतने पर फाइनल का टिकट मिलेगा और हारने पर टीम सीरीज से बाहर हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, अगर बात श्रीलंका वर्सेस जिम्बाब्वे मैच की करें तो इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए। 37-37 रनों की पारी कप्तान सिकंदर रजा और रयान बर्ल ने खेली, जबकि 34 रन ब्रायन बेनेट ने बनाए। श्रीलंका के लिए महेश थीक्षणा और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट निकाले। वहीं, 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने इस लक्ष्य को 16.2 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 98 रनों की पारी पथुम निसंका ने खेली, जबकि 25 रन कुसल मेंडिस ने बनाए।

इस बड़ी जीत के बावजूद श्रीलंका की टीम अभी इस ट्राई सीरीज की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर नहीं पहुंच पाई है। पाकिस्तान की टीम 3 में से 3 मैच जीतकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे की टीम है, जो 4 में से एक मैच जीती है। हालांकि, उस मैच में भी बड़ी जीत जिम्बाब्वे को मिली थी, जबकि हार जिम्बाब्वे की करीबी रही हैं। यही कारण है कि एक-एक जीत के बाद श्रीलंका का नेट रन रेट काफी कम है। इस अंतर को अब सिर्फ जीत से ही पाटा जा सकता है। जिम्बाब्वे ने सारे मैच खेल लिए हैं, जबकि श्रीलंका का एक मैच बाकी है, जिसमें अगर वे पाकिस्तान को हराते हैं को फाइनल में पहुंचेंगे, नहीं तो काम तमाम हो जाएगा और फाइनल पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |