श्रीलंका ने किया वेस्टइंडीज से हिसाब बराबर, अब आखिरी T20 मैच होगा सीरीज डिसाइडर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर हिसाब बराबर कर लिया है। पहला मैच मेजबानों ने जीता था। ऐसे में अब आखिरी मैच सीरीज डिसाइडर होगा।

श्रीलंका ने किया वेस्टइंडीज से हिसाब बराबर, अब आखिरी T20 मैच होगा सीरीज डिसाइडर

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 13 जून को खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को श्रीलंका ने बुरी तरह हराया और हिसाब बराबर कर दिया, क्योंकि यह सीरीज का दूसरा मैच था। पहला मुकाबला कैरेबियाई टीम ने जीता था। ऐसे में अब सीरीज का अंतिम मुकाबला सीरीज डिसाइडर होगा। उस मुकाबले को जो टीम जीतेगी, वही टीम इस सीरीज की विजेता कहलाएगी। 37 रन से श्रीलंका ने इस मैच में जीत दर्ज की। दसुन शनाका तूफानी अर्धशतक जड़ने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बना दिए। शुरुआत श्रीलंका की अच्छी रही थी, लेकिन फिर 40 पर पहला विकेट गिरा, 42 पर दूसरा और 43 रन पर तीसरा विकेट गिरा। इसके बाद 88 रन पर चौथा विकेट गिरा। ऐसे में लग रहा था कि श्रीलंका की टीम जल्दी सिमट जाएगी। हालांकि, इसके बाद एक बड़ी साझेदारी हुई और उसने मैच में जान फूंकने का काम किया।

श्रीलंका के लिए कामिल मिसारा ने 40 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि दसुन शनाका ने 24 गेंदों में 58 रन जड़कर मैच का रुख ही पलट दिया। 5 चौके और 4 छक्के अपनी इस पारी में शनाका ने लगाए। 31 रन कप्तान कुसल मेंडिस ने बनाए और 24 रन कमिंडु मेंडिस ने बनाए। वेस्टइंडीज के लिए 3 विकेट समर जोसेफ ने चटकाए और दो विकेट मैथ्यू फोर्डे को मिले। एक सफलता समर स्प्रिंगर को मिली। वेस्टइंडीज के बाकी गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

वेस्टइंडीज की नहीं मिली थी अच्छी शुरुआत

वेस्टइंडीज की टीम जब 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत अच्छी नहीं रही। 9 रन पर दो विकेट कैरेबियाई टीम ने खो दिए थे। इसके बाद टीम संभली जरूर और रन रेट भी अच्छा रहा, लेकिन इसके बाद फिर से लगातार विकेट वेस्टइंडीज ने खोए और टीम 18.1 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए टॉप स्कोरर रॉवमैन पॉवेल थे, जिन्होंने 43 रन बनाए, जबकि 36 रन शिमरोन हेटमायर ने बनाए। श्रीलंका के लिए दुश्मांता चमीरा और वानिंदु हसरंगा को 3-3 विकेट मिले, जबकि दुनिथ वेलालगे ने दो विकेट निकाले। सीरीज का अंतिम मुकाबला आज खेला जाएगा, लेकिन भारत में आप सुबह 6 बजे से इस मैच को देख पाएंगे। दोनों देशों की टाइमिंग में काफी अंतर है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।