
पाकिस्तान जाएगी श्रीलंकाई टीम, हो गया स्क्वॉड का ऐलान; इन तारीख से ट्रॉई सीरीज भी
संक्षेप: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और टी20 ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम जिम्बाब्वे की होगी, पहले इसका हिस्सा अफगानिस्तान की टीम थी।
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और टी20 ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम जिम्बाब्वे की होगी, पहले इसका हिस्सा अफगानिस्तान की टीम थी। पिछली बार श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से एशिया कप सुपर फोर में हुआ था, जहां पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में चरिथ असलांका श्रीलंकाई टीम की अगुवाई करेंगे।

बात श्रीलंका के वनडे स्क्वॉड की करें तो बड़े बदलाव के तहत दिलशान मदुशंका, जिन्हें पहले टीम में शामिल किया गया था, लेकिन घुटने की चोट के कारण अब वह बाहर हो गए हैं उनकी जगह ईशान मलिंगा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
वहीं, मथीशा पथिराना ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण से उबरने के कारण इस दौरे से बाहर रखा गया है और उनकी जगह असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज 11 से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी, जबकि ट्राई सीरीज 17 नवंबर से शुरू होगी।
श्रीलंका की वनडे टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, दुशमंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा।
श्रीलंका की टी20 टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका (उपकप्तान) पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा।






