कोलंबो में स्पिनर बुनेंगे जीत का जाल, भारत और पाकिस्तान के पास हैं कौन-कौन से हथियार? जानिए
जिम्बाब्वे के खिलाफ जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है, उससे कोलंबो की पिच को देखकर स्पिनर के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई होगी। स्पिनर ही इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की अहम कड़ी होंगे।

'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती, अबरार अहमद और उस्मान तारिक ने अगर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया टी20 विश्व कप 2026 का मैच देखा होगा तो वे रविवार को इसी मैदान पर खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए काफी उत्साहित होंगे। प्रेमदासा की ताजा पिच पर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने धीमी गेंदों का इस्तेमाल कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकते हुए 23 रन से उलटफेर भरी जीत हासिल की।
ऐसे में यह सोचना भी मुश्किल है कि 'मिस्ट्री' स्पिनर चक्रवर्ती, अहमद और तारिक की गेंदबाजी इस तरह की पिच पर कैसा असर डाल सकती है। पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान चक्रवर्ती की 'साइडस्पिन' से 'ओवरस्पिन' करने से उनमें सुधार हुआ। कोण में हल्के बदलावों के साथ चक्रवर्ती कई दूसरे स्पिनरों की तुलना में तेजी से भी गेंदबाजी (औसत 95 किमी प्रति घंटा) करते हैं। हालांकि, यह ट्रैक उन्हें रफ्तार धीमी करने पर मजबूर कर सकता है।
भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी ने कहा, "ऐसी रफ्तार और कोण पर, लेंथ ज्यादा अहम है। वरुण की लेंथ आदर्श है इसलिए बल्लेबाज आराम से पीछे नहीं हट सकते और पुल नहीं कर सकते या बड़े शॉट खेलने के लिए बाहर नहीं आ सकते। वह अपनी लेंथ से बल्लेबाजों के मन में बहुत सारे संशय पैदा कर सकते हैं। ''
यह बाबर आजम जैसे बल्लेबाज के लिए अच्छा नहीं है जो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और चक्रवर्ती की गेंदों पर संघर्ष करते रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अब भी शुरू से ही संघर्ष कर रहे हैं और अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में आधुनिक खेल के हिसाब से ढलने में उनकी हिचकिचाहट का का नमूना देखने को मिला, लेकिन पाकिस्तान के पास चक्रवर्ती का मजबूत जवाब है तारिक। उनकी 'पॉज एंड स्लिंग' गेंद डालने के तरीके ने क्रिकेट के गलियारों में पहले ही काफी चर्चा शुरू कर दी हैं। अब रविवार को यह ऑफ-स्पिनर भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकना चाहेगा।
कुछ को उनमें पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा की झलक मिलेगी। पाकिस्तान सुपर लीग में तारिक की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के महाप्रबंधक नबील हाशमी ने कहा, ''उनका एक्शन उन्हें गेंद को बल्लेबाज की 'आई लाइन' से नीचे रखने में मदद करता है। इसलिए उन्हें हिट करना आसान नहीं है। यह लगभग ऐसा है जैसे आप हर गेंद पर यॉर्कर खेल रहे हों, लेकिन इससे भी ज्यादा तारिक एक परिपक्व इंसान हैं जो अपने खेल को समझते हैं और बल्लेबाज को अच्छी तरह से पढ़ते हैं। वह कुछ मुश्किलों से गुजरे हैं। पूरा एक्शन और 'मिस्ट्री' उनकी गेंदबाज को और निखारती है।''
अबरार को थोड़ा कमतर आंका गया है और भारतीय बल्लेबाज भी उनके खिलाफ कुछ बार खेल चुके हैं, लेकिन प्रेमदासा जैसी पिच पर यह लेग-स्पिनर अब भी मुश्किल हो सकता है। 27 साल का यह गेंदबाज खिलाड़ियों को चौंकाने के लिए गुगली और कैरम बॉल पर निर्भर रहता है और उसके 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट में से 34 इन्हीं दो गेंदों की बदौलत मिले हैं।
श्रीलंका के पूर्व स्पिनर उपुल चंदना ने कहा, ''प्रेमदासा अक्सर स्पिनरों को अच्छी मदद दे सकता है। अगर आपने देखा हो कि श्रीलंका के स्पिनर इस जगह पर कैसे खेलते हैं। आपको बस गेंद को सही जगह पिच करनी है और बाकी काम यहां का ट्रैक कर देगा। अगर स्पिनरों को सही लेंथ मिल जाए तो वे आसानी से बोल्ड या पगबाधा आउट कर सकते हैं।''
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



