नामीबिया के कैप्टन ने बताया उस भारतीय खिलाड़ी का नाम, जिसने तोड़ दी उनकी टीम की कमर
नामीबिया की टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसने उनकी टीम की कमर तोड़ दी। ये खिलाड़ी न तो ईशान किशन हैं और न ही हार्दिक पांड्या, जो प्लेयर ऑफ द मैच इस मुकाबले में रहे।

ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए। हालांकि, नामीबिया की टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी का नाम लिया, जिन्होंने नामीबिया की कमर तोड़ने का काम किया। नामीबिया को इस मैच में 93 रनों से करारी हार मिली। मैच के बाद कप्तान इरास्मस ने वरुण चक्रवर्ती का नाम लिया और कहा कि उन्होंने हमारी कमर तोड़ दी। वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर किए, 7 रन दिए और 3 विकेट चटकाए।
गेरहार्ड इरास्मस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "आप जानते हैं कि यह काफी छोटा मैदान है, शायद थोड़ी ओस जमने से उस पारी के आखिरी हिस्से में स्पिनरों के लिए मुश्किल हो सकती है। हमें सच में 26 ओवर (भारत की पारी और अपने पावरप्ले) के क्रिकेट के बाद लगा कि हमारे पास मौका है और दुर्भाग्य से वरुण के उस स्पेल ने हमारी कमर तोड़ दी।"
नामीबिया की डेथ बॉलिंग अच्छी रही, जहां उन्होंने आखिरी 4 ओवरों में सिर्फ 25 रन दिए। इस पर कप्तान ने कहा, "हां, मुझे ऐसा लगता है। मुझे लगता है कि स्मित का डेथ स्पेल भी अच्छा था। हालांकि, पावरप्ले के बाद थोड़े रन लीक हो गए। मुझे लगता है कि हम अपनी टीम में इसी तरह का स्पेशलाइजेशन चाहते हैं। यह हमेशा हमारी पारी के टॉप और बॉटम एंड को इन बड़ी टीमों के साथ मुकाबला करने के लिए एक ऊंचे स्टैंडर्ड पर लाने की बात रही है।"
ये भी पढ़ेंः T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा, ये 6 टीमें सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर
USA के खिलाफ अगले मैच को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शायद चेन्नई में धीमी कंडीशन हमारे लिए सही हो सकती हैं और मुझे लगता है कि अभी भी बहुत कुछ बाकी है। मुझे नहीं लगता कि हम अभी 100% पर खेल रहे हैं। इसलिए हम ऐसा होते देखना चाहेंगे। इस टूर में अभी भी। हमारी बैटिंग में बहुत फायरपावर है, लेकिन हम उस फायरपावर को दिखाने के लिए जरूरी बॉल नहीं खेल पा रहे हैं।"
कप्तान इरास्मस ने भारतीय गेंदबाजों की भी तारीफ की और कहा, "मुझे लगता है पिच में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन जाहिर है इंडिया के बॉलर्स की गेंदबाजी में क्वालिटी है और यह उस बीच के समय में दिखा है। 6 से 10 ओवर ने तो हमारी कमर ही तोड़ दी।" 6 ओवर में नामीबिया ने एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे, लेकिन 10 ओवर के बाद स्कोर 88/4 था। इसके बाद टीम संभल नहीं पाई।

लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें





