Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़South African batters failed to respond to Indias challenge in first T20I at Cuttack says Ashwell Prince
साउथ अफ्रीका को कटक में क्यों मिली शर्मनाक हार?, बल्लेबाज ने बताया सबसे सटीक कारण

साउथ अफ्रीका को कटक में क्यों मिली शर्मनाक हार?, बल्लेबाज ने बताया सबसे सटीक कारण

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका के भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपने सबसे कम स्कोर 74 रन पर आउट होने के बाद उसके बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने कहा कि उनके बल्लेबाज भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे।

Dec 10, 2025 12:48 pm ISTBhasha कटक
share Share
Follow Us on

साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शर्मनाक हार मिली। साउथ अफ्रीका की टीम अपने सबसे कम स्कोर 74 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने अपनी टीम के बल्लेबाजों पर हार का ढीकरा फोड़ा है और कहा है कि भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की चुनौती का जवाब देने में हमारे बल्लेबाज नाकाम रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.3 ओवर में 74 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को 101 रनों से बड़ी जीत मिली। भारत और श्रीलंका में अगले साल सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए यह चिंता का विषय है। एशवेल प्रिंस ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस तरह के बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद जाहिर है कि यह एक ऐसा विभाग है, जिसमें हमें जल्द से जल्द सुधार करना होगा।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बहुत मजबूत है और उन्होंने हमारे बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की। हमारे बल्लेबाज इस चुनौती का जवाब देने में नाकाम रहे।’’ प्रिंस ने इस मैच में करारी हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुए कहा कि पिच मिल रही उछाल को बहाना नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि वे अपने घरेलू मैदानों पर उछाल भरी विकेटों पर खेलने के आदी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में 180 से कम का कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विकेट से थोड़ी उछाल मिल रही थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में हम इस तरह के विकेट पर खेलने के आदी हैं। भारतीय गेंदबाजों ने हमारे सामने चुनौती पेश की और हम उसका जवाब नहीं दे पाए।’’ इस मैच में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ करते हुए प्रिंस ने कहा कि यह ऑलराउंडर शांत स्वभाव का है और छक्के लगाने में माहिर है। उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक ने शानदार पारी खेली। मुझे लगता है कि हमें उन्हें बहुत श्रेय देना चाहिए। वह चोट से उबरकर वापस आए हैं और उन्होंने अच्छी वापसी की। उन्होंने हमारे गेंदबाजों को दबाव में रखा।’’

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |