SA vs NZ Semifinal Live Streaming: फाइनल के लिए होगी जंग, ऐसे देखें फ्री में सेमीफाइनल मैच लाइव
South Africa vs New Zealand Live Streaming T20 World Cup: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं? जानिए।

South Africa vs New Zealand Semifinal Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज यानी बुधवार 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच है। साउथ अफ्रीका की टीम सुपर 8 के ग्रुप 1 की टॉपर थी, जबकि ग्रुप 2 में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड की टीम थी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। ऐसे में नॉकआउट मैच दमदार होने की पूरी संभावना है। नॉकआउट फेज में कभी भी न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका से हारी नहीं है। ऐसे में क्या ये स्ट्रीक बरकरार रहेगी या फिर साउथ अफ्रीका की टीम बेड़ियां तोड़ने में कामयाब होगी? ये सवाल रहेगा। ऐसे में आप एक नजर South Africa vs New Zealand मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर डाल लीजिए।
साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
South Africa vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच आज यानी बुधवार, 4 मार्च को खेला जाएगा।
South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
South Africa vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल मैच शाम को भारतीय समयानुसार 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी साढ़े 6 बजे मैदान पर उतरेंगे।
साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच टीवी पर कैसे लाइव देखें?
South Africa vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।
South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 Semifinal Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार ऐप पर उठा पाएंगे, जबकि ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। जियोस्टार पर भी आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं और क्षेत्रीय बोलियों में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।
साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें?
South Africa vs New Zealand टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच आप फ्री में देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए, जहां डीडी स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स एचडी पर आप साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।
South Africa और New Zealand टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड
साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, मार्को जेनसन, केशव महाराज और जेसन स्मिथ
न्यूजीलैंड स्क्वॉड: टिम साइफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन और डेवन कॉनवे
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




