साउथ अफ्रीका ने निकाला T20 वर्ल्ड कप का गुस्सा, न्यूजीलैंड को घर में घुसकर रौंदा; डेब्यूटेंट ने काटा गदर
साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जबर्दस्त जीत हासिल की। न्यूजीलैंड टीम 100 रन भी नहीं जुटा सकी। डेब्यूटेंट गेंदबाज नकोबानी मोकोएना ने प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में विजयी आगाज किया है। साउथ अफ्रीका ने पहले ही मैच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में नहीं पहुंचने का गुस्सा निकाला। साउथ अफ्रीका ने रविवार को माउंट माउंगानुई में आयोजित मुकाबले में कीवी टीम को सात विकेट से रौंदा। साउथ अफ्रीका ने 20 गेंद बाकी रहते 92 रनों का टारगेट चेज किया। न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से धूल चटाई थी। साउथ अफ्रीका ने माउंगानुई टी20 में 14.3 ओवरों में मेजबान न्यूजीलैंड को 91 रनों पर ढेर किया। डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना ने कदर काटा। 19 वर्षीय गेंदबाज प्लेयर द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका की तरफ से चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।
वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने खराब आगाज किया। सलामी बल्लेबाज टोनी डी जोरजी (2) को जकारी फाउल्केस ने दूसरे ओवर में अपने जाल में फंसाया। रुबिन हरमन (7) को पांचवें ओवर में काइल जेमीसन ने आउट किया। ऐसे में विकेटकीपर कोनोर एस्टरहुइजेन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 48 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 45 रनों की पारी खेली। डियान फोरेस्टर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। जेसन स्मिथ (10) को कप्तान मिचेल सेंटनर ने दसवें ओवर में पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप टीम के आठ सदस्य इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जिसमें फाइनल में भारत के खिलाफ 96 रन से शिकस्त झेलने वाली टीम के शीर्ष छह बल्लेबाज भी शामिल हैं।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए थे और टीम आखिरकार टी20 में अपने 10वें सबसे कम स्कोर पर सिमट गई, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर है। गेराल्ड कोएट्जी ने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (1) और टॉम लैथम (7) को पवेलियन भेजा जबकि ओटनील बार्टमैन ने टिम रोबिनसन (06) और निक कैली (2) की पारी का अंत किया।
बेवन जैकब्स (10) इसके बाद रनआउट हुए जिससे न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 36 रन हो गया। नकोबानी मोकोएना ने न्यूजीलैंड के निचले क्रम को समेटा। जिमी नीशाम (26) और मिचेल सेंटनर (15) ने सातवें विकेट के लिए 26 रन जोड़े जो पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। साउथ अफ्रीका की ओर से 19 वर्षीय मोकोएना ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उन्होंने 3.3 ओवर के स्पेल में केवल 26 रन दिए। कार्यवाहक कप्तान और स्पिनर केशव महाराज, कोएट्जी और बार्टमैन ने दो-दो विकेट झटके।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



