
साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का ऐलान, एडन मार्करम को मिली कमान
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का ऐलान किया। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्करम को टीम की कमान सौंपी है। इस टीम में पहली बार टी20 विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों की भरमार है। इस टीम में क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों के साथ-साथ कई युवा चेहरों को भी जगह मिली है। 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगे। उनके अलावा डोनोवन फरेरा, टोनी डी ज़ोरज़ी और युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी पहली बार विश्व कप टीम में शामिल किया गया है।
अफ्रीका की टीम में दो बड़े नामों को जगह नहीं मिली है। ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। जो पिछले कुछ समय से टी20 सर्किट में एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में उभरे थे, उन्हें खराब फॉर्म के चलते 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया है।
नए खिलाड़ियों को मिली जगह
रबाडा के अलावा टीम में पांच तेज गेंदबाजों एनरिख नॉर्ख़िए, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एन्गिडी और 19 वर्षीय वेना मफाका शामिल हैं। मफाका और बॉश उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो पहली बार विश्व कप में खेलेंगे। इन दोनों के अलावा बल्लेबाजों में डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डीजॉर्जी, जेसन स्मिथ, ऑलराउंडर में जॉर्ज लिंडे और डॉनोवन फरेरा को भी दल में जगह दी गई हैं।
टीम में क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है और इसके अलावा जून 2024 में भारत के खिलाफ बारबाडोस के फाइनल में हारने वाली टीम से डेविड मिलर, केशव महाराज, यानसन और नॉर्ख़िए टीम में हैं। रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, ऑटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टेन और तबरेज शम्सी को नहीं चुना गया है।
चयन संयोजक पैट्रिक मोरोने ने कहा, "हमें कुछ कड़े फ़ैसले लेने पड़े लेकिन हमें लगता है कि हमने भारत और श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए मजबूत टीम चुनी है। हमने विश्व स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बेस्ट युवाओं को भी टीम में रखा है।"
दक्षिण अफ्रीका की टीम को आगामी टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप D में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ रखा गया है। अफ्रीका का पहला मुकाबला 9 फरवरी को कनाडा से होगा। दूसरा मैच 11 फरवरी को अफगानिस्तान से और तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड से 14 फरवरी को है। ये तीनों मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। 18 फरवरी को दिल्ली में अफ्रीका यूएई से भिड़ेगा।
टी20 विश्व कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, कॉर्बिन बॉश और जेसन स्मिथ।






