Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़South Africa Team will T20 World Cup 2026 predicts David Miller who is preparing for the Tournament through SA20
डेविड मिलर ने की भविष्यवाणी, बोले- इस बार साउथ अफ्रीका की टीम जीतेगी वर्ल्ड कप

डेविड मिलर ने की भविष्यवाणी, बोले- इस बार साउथ अफ्रीका की टीम जीतेगी वर्ल्ड कप

संक्षेप:

साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये SA20 महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के स्टेडियमों में खेलने का दबाव झेलने में मदद मिलेगी।

Jan 05, 2026 01:40 pm ISTVikash Gaur Bhasha, केपटाउन
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश ने बताया है कि साउथ अफ्रीका में जारी SA20 लीग उनके लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 को ध्यान में रखते हुए कितनी अहम है। मिलर और बॉश का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये एसए20 बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे खचाखच भरे भारत के स्टेडियमों में खेलने का दबाव झेलने में मदद मिलेगी। मिलर ने ये भी भविष्यवाणी की कि इस बार साउथ अफ्रीका की टीम विश्व कप जीतेगी, जो पिछली बार फाइनल में हार गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टी20 विश्व कप फाइनल 2024 में भारत से हारी दक्षिण अफ्रीका टीम ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के साथ है। वे सारे ग्रुप मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगे, जिसकी क्षमता एक लाख से अधिक दर्शकों की है। मिलर ने केपटाउन में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मेरे लिए हर मैच अहम है। एसए20 में भी काफी दबाव है जो विश्व कप की तैयारी के लिए अच्छा है। वहां भारतीय दर्शकों के सामने काफी दबाव रहेगा।’’

मिलर की कप्तानी में पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन को एसए20 मैच में सात विकेट से हराया। बाए हाथ के इस बल्लेबाज ने स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव लीग से अधिक होता है। उन्होंने माना, ‘‘वहां काफी दबाव होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खासकर विश्व कप के दबाव का कोई मुकाबला नहीं, लेकिन एसए20 से लय हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

मिलर ने उम्मीद जताई कि दक्षिण अफ्रीका इस बार सफेद गेंद के प्रारूप में आईसीसी खिताब जीतेगा। उन्होंने दावा किया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका के लिये हर मैच खेलना सम्मान की बात है। मैं किसी भी मैच को हलके में नहीं लेता। मैं खुशकिस्मत हूं कि कई विश्व कप खेले हैं। मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं और हमें उम्मीद है कि इस बार हम ऐसा कर सकेंगे।’’

वहीं, विश्व कप टीम में चुने जाने से खुश कोर्बिन बॉश ने कहा, ‘‘यह सपने जैसा है। जब तक यह हुआ नहीं, मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था। विश्व कप की तैयारी के लिये एसए20 से बेहतर कोई स्पर्धा नहीं। हर मुकाबला कठिन है और खिलाड़ी शानदार हैं।’’ एसए20 लीग दिसंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हुई है और इस टूर्नामेंट के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी टी20 विश्व कप में खेलेंगे।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |