Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़South Africa scared of Abhishek Sharma captain Aiden Markram said no doubt it is a big wicket for us in IND vs SA T20Is
इस भारतीय से 'डरा' दक्षिण अफ्रीका, कप्तान मार्करम ने कहा- कोई शक नहीं कि हमारे लिए बड़ा विकेट

इस भारतीय से 'डरा' दक्षिण अफ्रीका, कप्तान मार्करम ने कहा- कोई शक नहीं कि हमारे लिए बड़ा विकेट

संक्षेप:

दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय ओपनर अभिषेक श्मा से 'डरी' हुई है। कप्तान एडेन मार्करम ने टी20 सीरीज से पहले अभिषेक को मैच विजेता खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि ओपनर का विकेट अहम होगा।

Dec 08, 2025 09:00 pm ISTMd.Akram कटक, भाषा
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम के कप्तान एडेन मारक्रम ने अभिषेक शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय सलामी बल्लेबाज बेखौफ और उस अति-आक्रामक खेल शैली का प्रतीक है, जिसने इस प्रारूप को नई पहचान दी है। सनराइजर्स हैदराबाद में अभिषेक के साथ खेलने वाले मारक्रम ने इस 25 वर्षीय वामहस्त बल्लेबाज के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर मारक्रम ने कहा, ‘‘मैं सनराइजर्स में पहले भी अभिषेक के साथ खेल चुका हूं, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं, इसलिए इसमें कोई शक नहीं कि यह हमारे लिए एक बड़ा विकेट है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो भी नई गेंद से गेंदबाजी करेगा उसके लिए अभिषेक को जल्दी आउट करना एक चुनौती होगी। वह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं और यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण विकेट है।’’

ये भी पढ़ें:एडेन मार्करम का जिगरा तो देखिए, भारत के खिलाफ सेंचुरी जड़कर बोले- अगर ऐसा होता त

मारक्रम ने कहा कि मौजूदा समय में टी20 बल्लेबाजी में युवाओं का दबदबा है जो इसकी आक्रामक प्रवृत्ति को मनोरंजन और अवसर दोनों के रूप में देखते हैं। मारक्रम ने कहा, ‘‘ यह शायद बेखौफ होकर खेलने का ही नतीजा है और इसमें पहली गेंद से ही दबदबा कायम करने की कोशिश होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ खिलाड़ियों के लिए आप बस यही चाहते हैं कि वे मन मुताबिक आक्रामक खेल से प्रभुत्व बनाएं। अगर वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम वास्तव में मजबूत स्थिति में होती है। यह खेल उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’

ये भी पढ़ें:अभिषेक ने T20 में भारत के लिए ठोका दूसरा सबसे तेज शतक, जानें नंबर-1 कौन?

उन्होंने कहा कि आधुनिक पीढ़ी स्वाभाविक रूप से मैच में अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करती है। मारक्रम ने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से इस तरह खेल रहे हैं क्योंकि यह मनोरंजन तो है ही साथ ही यह उनके लिए लीग में जगह बनाने और अपने देश के लिए टी20 क्रिकेट खेलने का अवसर भी है। वे कुछ वाकई शानदार चीजें करते हैं।’’ फरवरी में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के साथ इस सीरीज से खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीमों को भी प्रभावित करने का मौका मिलेगा। आईपीएल के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में छोटी नीलामी होगी।

ये भी पढ़ें:भारत के ‘सेंचुरी किंग’ बनने की दहलीज पर अभिषेक, निशाने पर कोहली का रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में बरकरार रखे गए मारक्रम ने कहा कि कुछ खिलाड़ी (आईपीएल फ्रेंचाइजी) प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हमारी नजरें फरवरी में होने वाले विश्व कप की तैयारियों पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ खिलाड़ी नीलामी में हैं और उनमें प्रभावित करने की चाहत हो सकती है। लेकिन यह निश्चित रूप से हमारी यहां उपस्थिति का मुख्य कारण नहीं है। टीम अगर अच्छा प्रदर्शन करेगी तो यह स्वाभाविक रूप से व्यक्तिगत खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह अतिरिक्त प्रोत्साहन की तरह है।’’

ये भी पढ़ें:जब एग्जाम देते हैं तो चार दिन...कप्तान सूर्या ने क्यों दिया स्कूल का उदाहरण?

पिछले साल के टी20 विश्व कप में उपविजेता रही दक्षिण अफ्रीका टीम तब से द्विपक्षीय मैचों में पिछड़ रही है। इस दौरान उसे वेस्टइंडीज, भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है। मारक्रम ने हालांकि कहा कि इन सभी हार के बावजूद टीम का आक्रामक रवैया नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि कोई अतिरिक्त योजना नहीं है। यह टी20 क्रिकेट है, यह एक मनोरंजक प्रारूप है और हम इसी तरह खेलना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी निडरता से खेल का आनंद लें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।’’ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने कहा, ‘‘कल एक नई सीरीज की शुरुआत है। हमने अभी तक अंतिम एकादश का चयन नहीं किया है, हमें कुछ और चर्चा की जरूरत है और फिर हम इस पर विचार करेंगे।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |