Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़South Africa could have easily chased the target of 350 if Harshit Rana Team india Coach made a big statement
साउथ अफ्रीका 350 का टारगेट आसानी से चेज कर लेता अगर हर्षित राणा...कोच ने कह दी बड़ी बात

साउथ अफ्रीका 350 का टारगेट आसानी से चेज कर लेता अगर हर्षित राणा...कोच ने कह दी बड़ी बात

संक्षेप:

टीम इंडिया के बैटिंग कोच का मानना है कि अगर हर्षित राणा शुरुआती ओवर में साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर नहीं धकेलते तो मेहमान टीम आसानी से 350 के टारगेट को चेज कर लेता।

Dec 01, 2025 12:03 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे में भारत ने 349 रन बोर्ड पर लगाने के बावजूद मात्र 17 रनों से जीत दर्ज की। विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 350 रनों का टारगेट रखा था। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था। इस स्कोर का पीछा करते हुए मेहमान टीम ने महज 11 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसमें से पहले 2 विकेट हर्षित राणा ने पारी के दूसरे ही ओवर में हासिल किए थे। टीम इंडिया के बैटिंग कोच का मानना है कि अगर हर्षित राणा शुरुआती ओवर में साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर नहीं धकेलते तो मेहमान टीम आसानी से 350 के टारगेट को चेज कर लेता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:कोहली ने जीता 70वां POTM अवॉर्ड, आने लगी सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की आहट

हर्षित राणा ने नई गेंद से कमाल दिखाया और अपने पहले ही ओवर में रयान रिकेटलॉन और क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस (28 गेंद पर 37 रन) का अहम विकेट भी लिया। 10 ओवर के कोटे में राणा ने 65 रन खर्च कर यह तीन शिकार किए।

टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि अगर वे बैटिंग कर रहे होते, तो उसी पिच पर 350 रन पक्का काफी होते। लेकिन इतनी ज्यादा ओस के बाद, बॉलर बॉल को ठीक से पकड़ भी नहीं पाता। बॉल विकेट से फिसलकर सीधे बैट पर आ रही है। मुझे लगता है कि शुरुआती विकेट लेने का बहुत सारा क्रेडिट हर्षित को भी जाता है, क्योंकि नहीं तो इतनी ज्यादा ओस में उनके लिए रन बनाना काफी आसान होता।”

ये भी पढ़ें:'रोहित शर्मा की तुलना शाहिद अफरीदी से करना, सेब की संतरे से तुलना करने जैसा'

उन्होंने आगे कहा, "तो, टॉस हारने के बाद भी यह गेम जीतना, मुझे लगता है कि यह बहुत तारीफ के काबिल है। मुझे लगता है कि वह (हर्षित राणा) बॉल को अच्छी तरह से मूव कर रहा था, वह शुरुआती इनिंग्स में सही एरिया में हिट कर रहा था क्योंकि कूकाबुरा बॉल शायद दो, चार, शायद पांच ओवर तक स्विंग करती है। इसलिए, मुझे लगता है कि उसने इसका पूरा फायदा उठाया।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |