Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़South Africa coach Shukri Conrad confident of spin trio of Keshav maharaj harmer muthusamy create history in india
दक्षिण अफ्रीका को अपनी स्पिन तिकड़ी पर भरोसा, कोच बोले- भारत के खिलाफ रचेंगे इतिहास

दक्षिण अफ्रीका को अपनी स्पिन तिकड़ी पर भरोसा, कोच बोले- भारत के खिलाफ रचेंगे इतिहास

संक्षेप: दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड को उम्मीद है कि केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी और साइमन हार्मर की उनकी स्पिन तिकड़ी भारत के अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी टीम दो मैच की टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने में सफल रहेगी।

Wed, 12 Nov 2025 04:49 PMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड को उम्मीद है कि केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी और साइमन हार्मर की उनकी स्पिन तिकड़ी भारत के अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी टीम दो मैच की टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने में सफल रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने इस श्रृंखला की तुलना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से की। पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा जबकि गुवाहाटी 22 नवंबर से अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों ने हाल में पाकिस्तान दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था और वह भारत के खिलाफ भी ऐसा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कॉनराड ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘क्या आपकी टीम में अच्छे स्पिनर होने से पूरे मुकाबले का रोमांच बढ़ जाता है। मेरा जवाब है हां। मुझे लगता है कि इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिलता है।’

ये भी पढ़ें:भारत को उसकी धरती पर हराने के लिए बेताब है दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज

उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अतीत में हमारे पास अच्छे स्पिनर नहीं थे, लेकिन हमें निश्चित रूप से लगता है कि अब केशव, साइमन और सेन के रूप में हमारे पास बेहतर स्पिनर हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो हम महसूस करेंगे कि हमारे पास भारत को चुनौती देने के लिए पर्याप्त मारक क्षमता है। हमें पूरा विश्वास है कि हम ईडन गार्डन्स और भारत में नया इतिहास रच सकते हैं।’

कॉनराड ने भारत के खिलाफ मुकाबले की तुलना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से की, जिसमें उन्होंने जीत हासिल करके इतिहास रचा था।

उन्होंने कहा, ‘हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीता था जो बहुत बड़ी जीत थी। मैं इस श्रृंखला और इस मैच की तुलना उस फाइनल से करता हूं।'

कॉनराड भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसके ही मैदान पर खेलने के महत्व को समझते हैं।

ये भी पढ़ें:दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में ध्रुव जुरेल खेलेंगे, हो गया कन्फर्म

उन्होंने कहा, ‘भारत में खेलना वैसे भी कड़ी चुनौती है और जब आप ईडन गार्डन्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर खेलते हैं तो यह चुनौती और भी कड़ी हो जाती है। मुझे नहीं लगता कि हमारे सामने इससे बड़ी कोई और चुनौती हो सकती है।’

दक्षिण अफ्रीका के कोच को विश्वास है कि उनके खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने का फायदा टीम को इस श्रृंखला में मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहले जब आप भारत में नए खिलाड़ी के रूप में आते थे तो यहां की परिस्थितियों से हैरान हो सकते थे लेकिन अब हमारे खिलाड़ियों के पास आईपीएल में खेलने का अनुभव है और वे यहां की परिस्थितियों को लेकर सहज हैं।’

ये भी पढ़ें:ईडन गार्डन्स की पिच देख गिल से नहीं रहा गया, क्यूरेटर को बुलाकर की लंबी बातचीत

कॉनराड ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि इससे हमारे लिए परिस्थितियों के अनुकूल ढलना थोड़ा आसान हो जाएगा। हमारे अधिकतर खिलाड़ियों के लिए यह कोई नई बात नहीं है और यह मुकाबला बराबरी का होगा।’

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

कॉनराड ने कहा, ‘भारत में हर कोई स्पिन की बात करता है, लेकिन दोनों ही टीमों के पास विश्वस्तरीय तेज़ गेंदबाज़ हैं। अगर इतिहास पर यकीन किया जाए तो ईडन गार्डन्स में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए हमेशा कुछ न कुछ ज़रूर होता है।’

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |