हम इतना स्कोर बनाते तो...कप्तान मार्करम ने बताया साउथ अफ्रीका के हाथ से कब फिसला सेमीफाइनल?

Mar 05, 2026 12:15 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से धूल चटाई। कप्तान एडेन मार्करम ने बताया साउथ अफ्रीका के हाथ से कब सेमीफाइनल फिसला? साउथ अफ्रीका ने 170 का टारगेट दिया था।

हम इतना स्कोर बनाते तो...कप्तान मार्करम ने बताया साउथ अफ्रीका के हाथ से कब फिसला सेमीफाइनल?

एडेन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में चोक कर गई। साउथ अफ्रीका को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने टॉस गंवाने के बाद 169/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रनों का टारगेट 12.5 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। फिन एलन (33 गेंदों में नाबाद 100) ने ऐतिहासिक शतक जमाया। वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। वहीं, टिम सीफर्ट (33 गेंदों में 58) ने अर्धशतक ठोका। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की और साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया। एलन और सीफर्ड ने पावरप्ले के छह ओवरों में 84 रन जोड़े। मार्करम ने कहा कि साउथ अफ्रीका के हाथों से पावरप्ले में ही मैच फिसल गया था। उन्होंने कहा कि अगर हम 190 का स्कोर बनाते तो शायद मैच में बने रहते। साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट 77 रन पर गंवा दिए थे। संकट में मार्को यानसन ( 30 गेंदों में नाबाद 55) ने फिफ्टी लगाई। मार्करम के बल्ले से 18 रन निकले।

'वहां से वापसी करना मुश्किल हो गया'

मार्करम ने सेमीफाइनल हारने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि आप शुरुआत में कंडीशन को देखें तो साउथ अफ्रीका ने बहुत अच्छी बॉलिंग की। बॉल ठीक से आ नहीं रही थी। रन बनाना मुश्किल हुआ और प्रेशर बढ़ा। बदकिस्मती से विकेट गिर गए। उनकी बॉलिंग यूनिट को पूरा श्रेय जाता है। ऐसे में ईमांदारी से कहूं तो 170 तक पहुंचना एक शानदार कोशिश थी। टी20 क्रिकेट में अक्सर पावरप्ले में मैच का रुख पल जाता है। न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की और फिर वहां से वापसी करना बहुत मुश्किल हो गया। फिन एलन और टिम सीफर्ट की पारी को बहुत बड़ा श्रेय जाता है, जिन्होंने मैच को हम से जल्दी छीन लिया।'' मार्करम का कहना है कि भले ही रिजल्ट उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा लेकिन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व है। साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार सात मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में एंट्री की थी।

'हमें उम्मीद थी कि पिच बहुत अच्छी रहेगी'

कप्तान से जब पूछा गया कि दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में क्या अलग कर सकती थी तो उन्होंने कहा, ''अभी कहना मुश्किल है। हम ग्रुप के तौर पर सोचेंगे। हमें उम्मीद थी कि पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी रहेगी। यह देखने में काफी अच्छी लग रही थी। शायद हमें 190 तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए थी ताकि गेम में बने रहें। हम बतौर टीम गौर करेंगे। रिजल्ट से जाहिर है कि निराश हैं लेकिन अपने खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला।'' मार्करम ने शानदार प्रदर्शन के बाद लड़खड़ाने पर कहा, ''मुझे लगता है कि सबसे पहले इमोशंस को शांत होने देना चाहिए। एक बार जब वे शांत हो जाएंगे तो हम चर्चा करेंगे और उन एरिया को ढूंढने की कोशिश करेंगे जहां बेहतर हो सकता था। हमें और मजबूत होकर आगे बढ़ना होगा और एक टीम के तौर पर बेहतर बनना होगा।"

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।