Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़South Africa biggest fear is Indian spinners it reflected in practice session at eden gardens
भारत के स्पिनरों से खौफ में दक्षिण अफ्रीका? पहले टेस्ट से पहले अभ्यास में टीम ने घंटों बहाया पसीना

भारत के स्पिनरों से खौफ में दक्षिण अफ्रीका? पहले टेस्ट से पहले अभ्यास में टीम ने घंटों बहाया पसीना

संक्षेप:

पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट जीतकर कोलकाता आई दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शुक्रवार से भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व स्पिनरों का सामना करने और गेंदबाजों की लय बिगाड़ने के इरादे से नेट पर मंगलवार को काफी पसीना बहाया।

Nov 11, 2025 08:55 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट जीतकर कोलकाता आई दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शुक्रवार से भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व स्पिनरों का सामना करने और गेंदबाजों की लय बिगाड़ने के इरादे से नेट पर मंगलवार को काफी पसीना बहाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्व टेस्ट चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका ने नये चक्र की शुरूआत पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ कराके की। दूसरे टेस्ट में उसने आठ विकेट से जीत दर्ज की।

जून में टीम को पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब दिलाने के बाद पहली बार फिट होकर वापसी कर रहे कप्तान तेम्बा बावुमा की अगुवाई में टीम ने अभ्यास किया। अभ्यास सत्र में जोर स्पिन का सामना करने पर था।

बावुमा ने थ्रो डाउन का सामना किया। सीनियर बल्लेबाज एडेन माक्ररम ने सलामी जोड़ीदार रियान रिकेलटन के साथ बल्लेबाजी की। बेंगलुरु में रविवार को दक्षिण अफ्रीका टीम ने 400 से अधिक रन के लक्ष्य का पीछा करके भारत ए को हराया था जिससे भी टीम के हौसले बुलंद थे। बावुमा और जुबैर हमजा उस टीम का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें:SA के खिलाफ टेस्ट में ध्रुव जुरेल को कैसे मिल सकता है मौका, गांगुली ने बताया

बावुमा की गैरमौजूदगी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले टोनी डि जोर्जी ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शतक समेत 175 रन बनाये थे। वह भारत में अपना पहला मैच खेलेंगे। बावुमा के आने के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होना लाजमी है और पिछले दो टेस्ट में 46 रन ही बना सके डेवाल्ड ब्रेविस को बाहर रहना पड़ सकता है।

ट्रिस्टन स्टब्स भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं जिन्होंने ऑफ स्पिनरों और बायें हाथ के स्पिनरों का सामना किया।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |