Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़South Africa batting coach Ashwell Prince Urges South Africa to Sharpen Clutch Temperament in Ongoing ODI Revamp
बदलाव से गुजर रही अफ्रीका की वनडे टीम, बैटिंग कोच एशवेल प्रिंस ने कोहली-रोहित को लेकर ये कहा

बदलाव से गुजर रही अफ्रीका की वनडे टीम, बैटिंग कोच एशवेल प्रिंस ने कोहली-रोहित को लेकर ये कहा

संक्षेप:

प्रिंस ने स्वीकार किया है कि इन दोनों की उपस्थिति से भारत की चुनौती और भी मुश्किल हो जाएगी, खासकर जब उनकी टीम अभी 'बदलाव के दौर' से गुजर रही है।

Nov 29, 2025 09:31 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने शनिवार को कहा कि उनकी वनडे टीम को अब भी ‘क्लच मोमेंट्स’ को बेहतर बनाने की जरूरत है क्योंकि वे 2027 विश्व कप से पहले संयोजन का परीक्षण करना जारी रखे हैं। प्रिंस ने माना कि पिछले एक साल में टीम का फोकस टेस्ट क्रिकेट और आने वाले टी20 विश्व कप पर रहा है, जिससे 50 ओवर का प्रारूप प्रयोगात्मक चरण में है। कोच ने माना कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारत के खिलाफ पहले वनडे से पहले प्रिंस ने कहा, ‘‘हम 50 ओवर में अलग-अलग संयोजन आजमा रहे हैं और अंतिम टीम के करीब पहुंचने से पहले हमारे पास अब भी समय है। ’’ बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की गहराई से संतुष्ट होने के बावजूद प्रिंस ने कहा, ‘‘अगर कोई क्षेत्र है जहां हमें सुधार करना है तो वह है ‘क्लच मोमेंट्स’। सफेद गेंद का क्रिकेट हमेशा दबाव भरे माहौल भरा होता है और हम वहीं बेहतर होना चाहते हैं। ’’

प्रिंस ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भारतीय टीम में शामिल होने से पड़ने वाले असर को माना लेकिन कहा कि दक्षिण अफ्रीका इससे घबराएगा नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और खतरनाक हो सकते हैं। हम इस बात पर ध्यान देने की कोशिश करते हैं कि हम विरोधी टीम को किस तरह का नुकसान पहुंचा सकते हैं, बजाय इसके कि वे हमें कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। ’’

ये भी पढ़ें:अफ्रीका के खिलाफ खूब चला है विराट का बल्ला, आंकड़े उड़ा देंगे बावुमा के होश

रविवार को सीरीज के पहले मैच में भारी ओस पड़ने की उम्मीद है इसलिए प्रिंस ने कहा कि टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे होमवर्क के हिसाब से बहुत ज्यादा ओस पड़ने की उम्मीद है इसलिए टीमें आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। लेकिन अगर हम अच्छी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हैं और बड़ा स्कोर बनाते हैं तो आप विरोधी टीम को गलतियां करने पर मजबूर कर सकते हैं। ’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |