साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 2 दिन पहले लगा था बड़ा फटका

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। अभी 2 दिन पहले ही उनको एक बड़ा फटका लगा था। दरअसल, साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने उनके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था.

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, 2 दिन पहले लगा था बड़ा फटका

साउथ अफ्रीका के लिए करीब 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके रासी वैन डर डुसेन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। 2 अप्रैल को रासी वैन डर डुसेन ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है, लेकिन इसे दो दिन पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के एक ऐलान से जोड़कर देखा जा रहा है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था, जिसमें रासी वैन डर डुसेन का नाम शामिल नहीं था।

रासी वैन डर डुसेन ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और वे अब तक 18 टेस्ट, 71 वनडे इंटरनेशनल और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। आईपीएल का भी उनको थोड़ा बहुत अनुभव है। फरवरी में 37 साल के हुए रासी वैन डर डुसेन ने आखिरी इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए पिछले साल अगस्त में खेला था। इसके बाद से उनको टीम में जरूर शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी।

रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार 2 अप्रैल की सुबह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने लिखा, "गर्व और शुक्रगुजार होते हुए मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज (साउथ अफ्रीका) जर्सी पहनने के लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है जो आपको परखती है और इनाम भी देती है। अपने देश के लिए खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।" उन्होंने अपने फैंस, सपोर्ट स्टाफ, कोच और मैनेजर समेत अपने परिवार को धन्यवाद कहा है।

रासी वैन डर डुसेन के करियर की बात करें तो उन्होंने 18 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में कुल 905 रन बनाए। उनका औसत 30 के करीब का रहा। 6 अर्धशतक जरूर उन्होंने जड़े, लेकिन शतक नहीं पूरा कर पाए। टेस्ट क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 98 रन है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो 71 मैचों में उन्होंने 2657 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। औसत भी 50 से ज्यादा का है, जबकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 57 मैच उनको खेलने के लिए मिले, जिनमें 1406 रन उन्होंने बनाए। साढ़े 33 के करीब का औसत उनका था, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।