साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए घोषित की धांसू टीम, बावुमा करेंगे कप्तानी
साउथ अफ्रीका की पुरुष चयन समिति ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24-30 सितंबर तक होने वाली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। टेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका की पुरुष चयन समिति ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24-30 सितंबर तक होने वाली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। टेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में DP वर्ल्ड लायंस के तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी की ODI टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार भारत में ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में 50-ओवर के फ़ॉर्मेट में हिस्सा लिया था।
25 वर्षीय कोएत्ज़ी, ओटनिल बार्टमैन, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी और ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश व मार्को यान्सेन के साथ मिलकर एक मज़बूत तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण का हिस्सा होंगे। लायंस के स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन और केशव महाराज गेंदबाज़ी के अन्य विकल्प होंगे। ब्योर्न नामीबिया के व्हाइट-बॉल दौरे पर प्रोटियाज़ टीम की कप्तानी कर रहे हैं। बल्लेबाज़ी की बात करें तो एडेन मार्करम दूसरे और तीसरे ODI के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेलटन और टोनी डी ज़ोरज़ी टॉप ऑर्डर में अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगे। मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स मिडिल ऑर्डर को मज़बूती देंगे।
घरेलू समर सीज़न की पहली सीरीज़ 24 सितंबर को डरबन के हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम में शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमें 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के DP वर्ल्ड वांडरर्स स्टेडियम में सालाना Dafabet पिंक डे के लिए जाएंगी। सीरीज़ का समापन 30 सितंबर को पॉचेफस्ट्रूम के NWC ओवल में होगा। दक्षिण अफ्रीका का ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू ज़मीन पर आखिरी मुकाबला 2023 में हुआ था, जब प्रोटियाज़ ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पांच मैचों की सीरीज़ 3-2 से जीती थी।
हेड कोच शुकरी कॉनराड ने कहा: "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घरेलू समर सीज़न की शुरुआत करना रोमांचक है और इसमें कोई शक नहीं कि यह एक कड़ा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा "वर्ल्ड कप में अब एक साल से भी कम समय बचा है, इसलिए यह सीरीज़ टीम को तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम है। साथ ही इससे उन खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा जो बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज़ के अगले मैचों के लिए दावेदार हैं। हमें अच्छी तरह पता है कि हमें किस तरह के कॉम्बिनेशन चाहिए और खिलाड़ियों से क्या भूमिकाएं निभानी हैं। बैटिंग के नज़रिए से, हमने एक ऐसा मिडिल ऑर्डर बनाने पर ध्यान दिया है जो आक्रामक भी हो और जिसमें दबाव झेलने और पारी को आगे तक ले जाने की क्षमता भी हो। यह संतुलन हमारे लिए बहुत ज़रूरी होगा।
उन्होंने आगे कहा "दुर्भाग्य से, चोट के कारण कागिसो (रबाडा) इस सीरीज़ में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन उनके न होने से दूसरे खिलाड़ियों के लिए आगे आने का मौका बना है। जेराल्ड की वापसी देखकर अच्छा लगा और खबरों के मुताबिक, वह अच्छी और तेज़ गेंदबाज़ी कर रहे हैं। हेड कोच ने कहा "ओटनिल ने दिखाया है कि वह डेथ ओवरों में कितने असरदार हो सकते हैं और यह उनके लिए एक और मौका है कि वह दिखा सकें कि 50-ओवर के फ़ॉर्मेट में वह टीम के लिए क्या कर सकते हैं।" कॉनराड ने आगे कहा- "पिंक डे हमारे क्रिकेट कैलेंडर का एक बहुत बड़ा मौका होता है। दक्षिण अफ्रीकी लोग हमेशा इस पहल का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं और उस दिन टीम के अंदर और बाहर का उत्साह साफ दिखता है। उन्होंने कहा- "हमें पता है कि 27 तारीख को वांडरर्स स्टेडियम गुलाबी रंग में रंगा होगा और हम ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता और समर्थन बढ़ाने में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।"
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Dafabet ODI सीरीज़ के लिए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम इस प्रकार है
टेम्बा बावुमा (कप्तान, DP वर्ल्ड लायंस), ओटनिल बार्टमैन (हॉलीवुडबेट्स डॉल्फिन्स), कॉर्बिन बॉश (मोमेंटम मल्टीप्लाई टाइटन्स), मैथ्यू ब्रीट्ज़के (Dafabet वॉरियर्स), गेराल्ड कोएत्ज़ी (DP वर्ल्ड लायंस), क्विंटन डी कॉक (DP वर्ल्ड लायंस), टोनी डी ज़ोरज़ी (YesPlay वेस्टर्न प्रोविंस कोबरा), ब्योर्न फोर्टुइन (DP वर्ल्ड लायंस), मार्को जानसन (मोमेंटम मल्टीप्लाई टाइटन्स), केशव महाराज (हॉलीवुडबेट्स डॉल्फिन्स), क्वेना मफाका (DP वर्ल्ड लायंस), एडेन मार्करम (मोमेंटम मल्टीप्लाई टाइटन्स), डेविड मिलर (हॉलीवुडबेट्स डॉल्फिन्स), लुंगी एनगिडी (मोमेंटम मल्टीप्लाई टाइटन्स), रयान रिकेलटन (DP वर्ल्ड लायंस), और ट्रिस्टन स्टब्स (Dafabet वॉरियर्स)।
मैच का शेड्यूल
पहला ODI - गुरुवार, 24 सितंबर सुबह 10:00 बजे
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड स्टेडियम, डरबन
दूसरा ODI - रविवार, 27 सितंबर सुबह 10:00 बजे
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - DP वर्ल्ड वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
तीसरा ODI - बुधवार, 30 सितंबर दोपहर 1:30 बजे
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - NWC ओवल, पॉचेफस्ट्रूम



