सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ से मैच फिक्सिंग को लेकर पूछे थे सवाल, बताया पूरा किस्सा
सौरव गांगुली ने एक पॉडकास्ट के दौरान साल 2000 में हुई मैच फिक्सिंग को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते थे और उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले से इस बारे में सवाल पूछे थे।

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे महान कप्तानों में गिना जाता है। साल 2000 में उन्होंने भारतीय टीम को सबसे कठिन दौर से बाहर निकाला और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उस समय मैच फिक्सिंग के कारण टीम बिखरी हुई थी और प्रशंसकों का भरोसा डगमगा चुका था, ऐसे में गांगुली ने ना सिर्फ टीम की कमान संभाली बल्कि उसे जीतना भी सिखाया। एक पॉडकास्ट में सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट के उस दौर की यादें ताजा करते हुए मैच फिक्सिंग से जुड़ी दिलचस्प घटना शेयर की है।
सौरव गांगुली ने राज शमानी के पॉडकास्ट के दौरान अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर को याद किया। सौरव गांगुली ने कहा कि उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि भारतीय खिलाड़ियों को मैच-फिक्सिंग के लिए अप्रोच किया जा रहा था। गांगुली ने बताया कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से इस बारे में बात की और उनसे पूछा कि क्या किसी ने उन्हें भी मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था।
सचिन-द्रविड़ से मैच फिक्सिंग पर पूछा
सौरव गांगुली ने कहा, ''जिस समय मैं कप्तान बना, ठीक उससे पहले भारतीय टीम जिन समस्याओं का सामना कर रही थी-जैसे सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग। मुझे इन चीजों की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मैं अक्सर सचिन (तेंदुलकर) और राहुल (द्रविड़) से पूछा करता था, 'क्या ये सच में होता है? क्या कभी किसी ने आपसे संपर्क किया है? क्योंकि मुझसे किसी ने नहीं किया था। इसलिए मैंने सचिन से पूछा, 'तुझे किसी ने पूछा?' उन्होंने कहा, 'नहीं', हम सभी दोनों फॉर्मेट खेला करते थे। टेस्ट और वनडे। अनिल कुंबले से भी पूछा, उन्होंने कहा, 'नहीं मुझसे किसी ने नहीं पूछा।' इसलिए मुझे पता नहीं था कि ये क्या है। कप्तानी की जिम्मेदारी थी, इसलिए मेरे दिमाग में ये सब था ही नहीं।''
सौरव गांगुली को 27 साल की उम्र में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान उन्हें टीम से आगे के प्लान के बारे में बात करनी थी। इस टीम में मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भी मौजूद थे, जिनकी कप्तानी में वह खेल चुके थे और इस वजह से वह टीम मीटिंग के दौरान नर्वस थे।
उन्होंने आगे कहा, ''मुझे अभी भी याद है, हमारा पहला मैच कोच्चि में था। मैच की शाम को, मुझे टीम मीटिंग में सबके सामने अपनी बात रखनी थी। मैंने डोना (सौरव गांगुली की पत्नी) को बताया, कि इनमें से कई खिलाड़ी अजहर, सचिन मेरे कप्तान रह चुके हैं। मुझे उन्हें यह बताना था कि क्या करना है और क्या नहीं? मुझे आज भी याद है कि मैंने डोना से कहा था कि मैं मीटिंग छोटी रखूंगा, क्योंकि मीटिंग जितनी लंबी चलती, मुझे उतना ही ज्यादा बोलना पड़ता। तो हमने करीब 15 मिनट में मीटिंग खत्म कर दी और मैंने जल्दी से अपनी कुछ बातें (खिलाड़ियों तक) पहुंचा दी। अगले दिन हमने मैच जीत लिया। उसके बाद झारखंड के जमशेदपुर में मैंने शतक जड़ दिया। धीरे-धीरे सब कुछ अपनी जगह पर आने लगा
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



