सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी मामले में तोड़ी चुप्पी, कहा-10 हजार रन के बाद वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी के भारतीय टीम में चयन नहीं होने पर कहा है कि उन्होंने काफी उपलब्धि हासिल की है और बढ़ती उम्र के साथ ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि 10000 रन बनाने के बाद भी उन्हें भी विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया था।

Mohammed Shami
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखने के चयनकर्ताओं के फैसले का बचाव किया है। तेज गेंदबाज शमी पिछले साल हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम से बाहर हैं और मौका हासिल करने के लिए लगाातर घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां एक तरफ भारतीय टीम तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान है तो वहीं शमी फिट होने के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि 36 वर्षीय शमी के लिए भारतीय टीम में वापसी के रास्ते बंद होते जा रहे हैं। उनके चयन नहीं होने के पीछे की वजह फिटनेस है। कईयों को लगता है कि 36 वर्षीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट की कठिनाइयों को झेल नहीं पाएंगे। शमी दलीप ट्रॉफी का भी हिस्सा थे, जहां उनकी टीम ने ट्रॉफी जीती।

मुझे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया

सौरव गांगुली ने शमी की तारीफ की है और कहा है कि चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि शमी ने काफी क्रिकेट खेला है और जब खिलाड़ी की उम्र बढ़ती है तो ऐसी चीजें होती हैं। सौरव गांगुली ने रिपोर्ट्स से कहा, ''उसे नजरअंदाज नहीं किया गया है। उसने काफी खेला है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ऐसा होता है। जब मुझे 10,000 रन बनाने के बाद वनडे वर्ल्ड कप से एक साल के लिए बाहर कर दिया गया था, तब मैंने वापसी का रास्ता निकाला। इसलिए यह सबके साथ होता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''जो चीज मुझे खुश करती है वो ये है कि शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनको देखना शानदार है। उनसे काफी कुछ हासिल किया है। गांगुली ने शमी के आगामी वनडे विश्व कप में हिस्सा लेने की चर्चा पर कमेंट नहीं किया। उन्होंने कहा, ''ये काफी दूर है। मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता है। ये अक्टूबर (2027) में हैं। लंबा समय है।''

शमी को है वापसी की उम्मीद

शमी ने आखिरी टेस्ट मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था। उन्होंने दलीप ट्रॉफी के फाइनल के बाद कहा, ''अगर आप प्रेरणा के कारण तलाशें, तो प्रेरित रहने के बहुत सारे कारण हैं। इस स्तर पर अगर आप खुद से प्रेरित नहीं होते हैं, तो आपका नजरिया ही गलत है। आप अपने करियर के किसी भी पड़ाव पर खेल रहे हों, आपकी नजरें हमेशा अगले स्तर पर होनी चाहिए। '' दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पूर्वी क्षेत्र ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर दक्षिण क्षेत्र को हरा दिया। शमी (36 साल) ने खिताबी मुकाबले में रविचंद्रन स्मरण और शेख रशीद के महत्वपूर्ण विकेट लेकर दक्षिण क्षेत्र के मध्यक्रम को झकझोर दिया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गांगुली ने शमी मामले में तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे तो वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था