IPL से जलने वालों को उंगली उठाने मत दो, BCCI इसका खुलासा करे; गावस्कर की बात में दम तो है!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से आईपीएल में हाई प्रोफाइल ट्रांसफर के दौरान पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि ऐसा करने से आईपीएल पर कोई उंगली नहीं उठा पाएगा।

Hardik Pandya And Sunil Gavaskar
हार्दिक पांड्या और सुनील गावस्कर (फाइल फोटो)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल करने के लिए सिर्फ ऑक्शन पर निर्भर नहीं हैं। इस समय प्लेयर विंडो खुली हुई है। फ्रेंचाइजियों द्वारा खुद को मजबूत करने की प्लानिंग पूरे साल चलती रहती है। आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में गए तो और सीजन खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की। स्पिनर कुलदीप एलएसजी में गए जबकि विकेटकीपर पंत की डीसी में घर वापसी हुई। आईपीएल 2024 से पहले स्टार हार्दिक पांड्या का हाई प्रोफाइल ट्रांसफर काफी चर्चा में रहा था। वह गुजरात टाइटंस (जीटी) से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) में आए। हार्दिक फिलहाल एमआई के कप्तान हैं। हालांकि, हार्दिक के एक बार फिर एमआई से जाने की अटकलें लग रही हैं लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट दौर पर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

IPL पर उंगली मत उठने दो

भारत के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि आईपीएल में हाई प्रोफाइल ट्रांसफर के दौरान पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आईपीएल में कोई ट्रेड होता है तो रकम केवल भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) और संबंधित फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी को ही पता होती है जबकि बाकी टीमें अंधेरे में रहती हैं। ऐसे में यह सवाल उठ सकता है कि नियमों का पालन किया गया या नहीं। पूर्व कप्तान ने बीसीसीआई को दमदार सलाह देते हुए कहा कि ट्रेड के बाद वित्तीय विवरण को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि सभी को जानकारी रहे। उन्होंने कहा कि आईपीएल से जलने वालों को उंगली उठाने मौका मत दीजिए।

BCCI इसका खुलासा करे

गावस्कर ने मिड-डे के लिए अपने कॉलम में लिखा, ''मीडिया में खिलाड़ियों के एक फ्रेंचाइजी से दूसरी फ्रेंचाइजी में जाने की कुछ अटकलें चल रही हैं। हालांकि, इस विंडो के बंद होने में अभी कुछ समय बाकी है। किसी खिलाड़ी के एक फ्रेंचाइजी से दूसरी फ्रेंचाइजी में ट्रांसफर होने की जानकारी सार्वजनिक होती है। लेकिन जब कोई ट्रेड होता है तो रकम की जानकारी सिर्फ दो फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और बीसीसीआई को ही होती है। ऐसी स्थिति में अन्य फ्रेंचाइजी को पता नहीं होता कि हर फ्रेंचाइजी के लिए जो सैलरी कैप तय है, उसका पालन किया गया है या उल्लंघन हो गया है। इसलिए पूरी पारदर्शिता के लिए अहम है कि रकम का भी सार्वजनिक रूप से खुलासा किया जाए।'' उन्होंने आगे कहा, ''आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। ऐसे में यह जरूरी है कि पूरी ट्रांसपेरेंसी बनी रहे ताकि भारतीय लीग से जलने वाले लोग इस पर उंगली न उठा सकें।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL पर उंगली उठने मत दो, BCCI इसका खुलासा करे; गावस्कर की बात में दम तो है!