Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़So Gautam Gambhir has been granted amnesty due to the World Cup BCCI is in no mood for knee jerk action
...तो वर्ल्ड कप की वजह से गौतम गंभीर को मिल गया अभयदान; ऐक्शन के मूड में नहीं BCCI

...तो वर्ल्ड कप की वजह से गौतम गंभीर को मिल गया अभयदान; ऐक्शन के मूड में नहीं BCCI

संक्षेप:

गौतम गंभीर पर भारतीय टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद करने के आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें हेड कोच पद से बर्खास्त करने की मांगें हो रही हैं। दूसरी तरफ कोच गंभीर ने अपने भविष्य का फैसला बीसीसीआई पर छोड़ दिया है। लेकिन बोर्ड उनके खिलाफ ऐक्शन के मूड में नहीं दिख रहा।

Nov 27, 2025 12:54 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बैकफुट पर हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बर्खास्त करने की मांग हो रही है। सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ होने के बाद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। क्रिकेट महत्वपूर्ण हैं, वह नहीं। अब ऐसा लगता है कि बोर्ड से उन्हें अभयदान मिल चुका है। बीसीसीआई करारी हार की समीक्षा जरूर करेगा। चयनकर्ताओं और टीम को तलब किया जाएगा लेकिन अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर गौतम गंभीर पर फिलहाल गाज नहीं गिरेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया है कि बोर्ड आनन-फानन में गंभीर के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लेने वाला है। इसके बजाय बोर्ड आने वाले दिनों में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट से बात करेगा।

रिपोर्ट में बीसीसीआई अधिकारी को कोट करते हुए लिखा गया है, ‘बीसीसीआई जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगा। टीम ट्रांजिशन फेज में है। जहां तक कोच गौतम गंभीर का सवाल है तो हम उन पर कोई फैसला नहीं लेंगे क्योंकि वर्ल्ड कप सिर पर है और उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक का है। बीसीसीआई सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात करेगी लेकिन आनन-फानन में कोई कार्रवाई नहीं होगी।’

ये भी पढ़ें:कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन का लेखा-जोखा

हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम पतन की राह पर है। पिछले 12 महीने में ही उसे दो बार घर में ही सीरीज हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही सीरीज में टीम का सूपड़ा साफ हो गया। एक अदद जीत के लिए टीम तरस गई।

दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की 0-2 से सीरीज हार पिछले एक साल में टीम की तीसरी टेस्ट सीरीज हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को भारतीय सरजमीं पर 3-0 से हराया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें:टीम इंडिया की शर्मनाक हार से भड़के फैंस, गौतम गंभीर हाय हाय के लगाए नारे; VIDEO

दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज गंवाने के बाद गौतम गंभीर ने अपने भविष्य को लेकर कहा था, 'यह बीसीसीआई के ऊपर है कि वह क्या फैसला लेता है। मैं जब हेड कोच बना था तब अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कह चुका हूं कि भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है, मैं नहीं। और मैं आज भी अपने उन शब्दों पर कायम हूं...।'

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |