IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तानी खेमे में 'डर का माहौल', डगआउट में निकल आया सांप

Feb 15, 2026 10:22 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोलंबो के उस स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डगआउट में एक सांप निकल गया। एक शख्स ने उसे पकड़ा और उसे एक पैकेट में बंद करके स्टेडियम के बाहर भिजवा दिया गया। इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज मैच होना है।

IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तानी खेमे में 'डर का माहौल', डगआउट में निकल आया सांप

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का लीग मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को पहले पाकिस्तान और फिर भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए उतरी, लेकिन इस बीच स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डगआउट में एक सांप निकल आया। हालांकि, एक शख्स ने उस सांप को पकड़ा और उसे एक पैकेट में बंद करके स्टेडियम के बाहर करा दिया गया। इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज यानी रविवार 15 फरवरी को मैच होना है।

जैसे ही ग्राउंड स्टाफ और अधिकारियों को डगआउट के पास सांप मिलने की जानकारी मिली तो उन्होंने सांप को सुरक्षित रूप से बचाने के लिए तेजी से काम किया, ताकि रविवार की ब्लॉकबस्टर मैच की तैयारी बिना किसी और ड्रामे के हो सके। पहले से ही इस मैच को लेकर बहुत चर्चा हो चुकी है। एक समय तक तो ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम इस मैच में खेलेगी ही नहीं। ये मैच किसी न किसी वजह से चर्चा बटोरने में सफल हो रहा है।

पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ जिस डगआउट में मैच के दौरान बैठने वाली है। उसी डगआउट के पास में ये सांप निकला है, जिससे पाकिस्तान के खिलाड़ियों में डर जरूर पैदा हो गया होगा। हालांकि, स्टेडियम में सांप निकलना कोई नई बात नहीं है। अक्सर मैदान पर इस तरह की घटनाएं डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मैच के दौरान देखने को मिल जाती हैं। कई बार जानवर तो कई बार कीड़े-मकौड़ों के कारण मैच में बाधा पड़ जाती है।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में बारिश भी बाधा बन सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो शाम को 6 बजे के आसपास बारिश शुरू हो सकती है। मुकाबला सात बजे से शुरू होना है, जबकि टॉस शाम को साढ़े 6 बजे होगा। श्रीलंका और भारत का टाइम एक ही है तो इसमें कोई भी फेरबदल नहीं होगा। पाकिस्तान और भारत के बीच ये मुकाबला फैंस के लिए आन,मान और शान की लड़ाई होता है। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि कम से कम मुकाबला खेला जाए और ये मैच कांटे का हो।

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। इन 8 मैचों में से सिर्फ एक बार ही पाकिस्तान को जीत मिली है। भारत के पक्ष में ये रिकॉर्ड 7-1 का है। क्या कोलंबो में भारत इसे 8-1 पर पहुंचाएगा या फिर पाकिस्तान की टीम 7-2 का स्कोरलाइन इस मैच के बाद रख पाएगी? ये देखने वाली बात होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;