शतक जड़ने के बाद मंधाना को ICC रैंकिंग में मिली मजबूती, श्री चरणी नंबर-1 पर काबिज

दुबई, आठ सितंबर (भाषा)
Follow us on Google News
share

एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ शतकीय पारी के बाद स्मृति मंधाना ने अपनी आईसीसी टी-20 रैंकिंग में और मजबूती हासिल की है। वे टॉप-5 में काबिज हैं। दीप्ति शर्मा ने दो स्थान की छलांग लगाई है। श्री चरणी नंबर वन पर मौजूद हैं।

Smriti Mandhana
भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना (फाइल फोटो)

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप के मुकाबले में 124 रन की शानदार पारी के बाद मंगलवार को आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पांच में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।

मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस दौरान मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह सभी प्रारूपों को मिलाकर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उनके नाम अब 10,880 रन हैं और उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह मंधाना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18वां शतक भी था। इसके साथ ही वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे निकल गईं। आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में मंधाना पांचवें स्थान पर कायम हैं। बेथ मूनी 785 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। स्मृति मंधाना के 743 रेटिंग पॉइंट्स हैं। टॉप 10 में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी हैं, जिनके नाम के आगे फिलहाल आईसीसी की वेबसाइट में 658 रेटिंग दर्ज है।

दीप्ति शर्मा ने लगाए दो स्थान की छलांग

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई है। वह गेंदबाजों की रैंकिंग में अब छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्हें बल्ले और गेंद दोनों से उनके अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है। हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में दीप्ति पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। एशिया कप में भारत के लिए उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से टीम में उनकी अहम भूमिका भी साफ होती है। यूएई की कप्तान ईशा ओझा एसोसिएट देशों की प्रमुख खिलाड़ियों में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही हैं। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में 39वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि हरफनमौला खिलाड़ियों की रैंकिंग में शीर्ष 20 में जगह बनाने से वह मामूली अंतर से चूक गयी।

श्री चरणी दुनिया की नंबर वन गेंदबाज

मौजूदा समय में आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया है। भारत तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत की श्री चरणी गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर वन पर बनी हुई हैं। मौजूदा समय में उनके नाम के आगे 779 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद सोफी के 723 रेटिंग पॉइंट्स से बहुत अधिक हैं। टॉप टेन में भारत के दो गेंदबाज दीप्ति शर्मा और श्री चरणी हैं। महिला क्रिकेट की नंबर वन ऑलराउंडर वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज हैं। टॉप-10 में भारत का सिर्फ एक नाम दीर्ति शर्मा के रूप में है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शतक जड़ने के बाद मंधाना को ICC रैंकिंग में मिली मजबूती, श्री चरणी नं.-1 पर काबिज