Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Smriti Mandhana started the practice after calling off wedding People Said proved how unbreakable her spirit is
शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने शुरू किया ये ‘काम’, लोग बोले- स्टार ओपनर का हौसला अटूट है

शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने शुरू किया ये ‘काम’, लोग बोले- स्टार ओपनर का हौसला अटूट है

संक्षेप:

स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद पहली बार एक्शन मोड में नजर आई हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। स्टार ओपनर मंधाना ने पलाश मुछाल से रिश्ता खत्म कर दिया है।

Dec 08, 2025 07:34 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पर्सनल लाइफ में मुश्किल दौर के बाद स्मृति मंधाना ने अपना पूरा फोकस क्रिकेट पर शिफ्ट कर दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर मंधाना ने शादी टूटने के बाद प्रैक्टिस शुरू कर दी है। उनकी नेट्स में पसीना बहाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही। उन्होंने रविवार को संगीतकार पलाश मुछाल के साथ रिश्ता खत्म करने की घोषणा की थी। मंधाना के प्रैक्टिस शुरू करने पर लोग उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं। भारत को 21 दिसंबर से घर पर श्रीलंका से पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके बाद जनवरी में महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का आगाज होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक यूजर ने कमेंट किया, ''पिछले 15 दिन मुश्किल रहे होंगे लेकिन मंधाना ने यह साबित कर दिया कि उनका हौसला कितना अटूट है। चैंपियंस सिर्फ तूफान में ही नहीं टिकते, वे बारिश में भी बैटिंग करना सीखते हैं। तुम्हें वापस देखकर बहुत अच्छा लगा।'' दूसरे ने लिखा, ''कल शादी कैंसिल हुई और आज नेट्स पर हैं। यह दमदार सोच है। ज्यादातर लोगों को उबरने में महीनों लग जाएंगे लेकिन मंधाना देश को सबसे ऊपर रखती हैं।'' अन्य ने कहा, ''स्मृति एक फाइटर हैं। वह एक इंडिपेंडेंट और मजबूत इंसान हैं। इसीलिए उन्होंने अपने निजी मसलों को मजबूती से हैंडल किया। वह जानती हैं कि अब वह एपिसोड खत्म हो गया है और उनका गेम सबसे ज्यादा मायने रखता है।''

ये भी पढ़ें:स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद पलाश ने किया कुछ ऐसा, फैंस का टूटा दिल

मंधाना ने पिछले महीने अपनी निजी जिंदगी को लेकर अफवाहें तेज होने के बाद रविवार को सोशल मीडिया पर अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया। मंधाना ने लिखा, ''मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा करने का अनुरोध करती हूं।'' मंधाना की 23 नवंबर को मुछाल से शादी होने वाली थी, लेकिन स्टार ओपनर के पिता श्रीनिवास को दिल से जुड़ी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जिसके कारण शादी स्थगित कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें:स्मृति मंधाना संग शादी पर पलाश मुच्छल की मां बोलीं- दोनों तकलीफ में हैं और...

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ''पिछले कुछ सप्ताह से मेरी निजी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर अपनी बात रखना महत्वपूर्ण है।'' खुद को एक ‘‘बेहद निजी इंसान’’ करार देते हुए मंधाना ने कहा कि चीजों को स्पष्ट करने की जरूरत के कारण उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने फैंस और जनता से अनुरोध किया कि वे ‘‘दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें’’ और उन्हें ‘‘इससे निपटने और आगे बढ़ने के लिए जगह दें।''

ये भी पढ़ें:स्मृति मंधाना के साथ रहने के लिए बचे हुए WBBL सत्र में नहीं खेलेंगी जेमिमा

भारत के आगामी अंतरराष्ट्रीय सत्र की तैयारी कर रही मंधाना ने कहा कि उनका ध्यान पूरी तरह से क्रिकेट पर है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम सभी का (जीवन में) एक बड़ा उद्देश्य होता है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं यथासंभव लंबे समय तक भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्राफियां जीतती रहूंगी।'' मंधाना की पोस्ट के तुरंत बाद पलाश मुछाल ने भी बयान जारी किया, जिसमें पुष्टि की गई कि उन्होंने ''आगे बढ़ने का फैसला किया है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |