स्मृति मंधाना ने IND vs PAK मैच में ठोकी दमदार फिफ्टी, महिला टी20 वर्ल्ड कप के खास क्लब में हुई एंट्री

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Smriti Mandhana Fifty: स्मृति मंधाना ने भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में अर्धशतक जमाया। भारत की स्टार ओपनर ने एक खास क्लब में एंट्री कर ली है।

स्मृति मंधाना ने IND vs PAK मैच में ठोकी दमदार फिफ्टी, महिला टी20 वर्ल्ड कप के खास क्लब में हुई एंट्री

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बैटिंग की। उन्होंने बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ दमदार फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल हैं। यह मंधाना का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 34वां अर्धशतक है। उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में पांचवां अर्धशतक जमाया और एक खास क्लब में एंट्री मारी। वह महिला टी20 वर्ल्ड कप में पांच बार पचास प्लस पारी खेलने वाली तीसरी भारतीय बन गई हैं। उनसे पहले यह कमाल पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज और मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया।

स्मृति मंधाना ने की बेहतरीन साझेदारी

भारत ने बर्मिंघम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा (6) छक्का जड़ने के बाद पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गईं। जेमिमा रोड्रिग्स (1) का बल्ला भी नहीं चला। ऐसे में मंधाना ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। मंधाना को 14वें ओवर में रमीन शमीम ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के हाथों कैच कराया। भारती फुलमाली (1) अगले ओवर में विकेट गंवा बैठीं। हरमनप्रीत की पारी का अंत 17वें ओवर में फातिमा ने किया। उन्होंने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली।

विकेटकीपर ऋचा घोष ने तूफानी पारी खेली

छठे नंबर पर उतरीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 17 गेंदों में 34 रन जुटाए। उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला। भारत ने 19 वें ओवर में 23 रन बटोरे जिसमें ऋचा ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। दीप्ति शर्मा ने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए। ऋचा और दीप्ति की बदौलत भारत ने 170/6 का स्कोर खड़ा किया। यह भारत का टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है। वहीं, भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर 194/5 है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ बना था।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

5 - मिताली राज (23 पारियां)

5 - हरमनप्रीत कौर (34 पारियां)

5 - स्मृति मंधाना (26 पारियां)

3 - पूनम राउत (15 पारियां)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़े स्कोर

194/5 बनाम न्यूजीलैंड, प्रोविडेंस, 2018

172/3 बनाम श्रीलंका, दुबई, 2024

170/6 बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम, 2026

167/8 बनाम ऑस्ट्रेलिया, प्रोविडेंस, 2018

167/8 बनामऑस्ट्रेलिया, केपटाउन, 2023

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।