Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Smriti Mandhana reveals why India dropped Jemimah Rodrigues vs england icc women cricket world cup match
जेमीमा रोड्रिग्स को भारत ने क्यों किया था ड्रॉप? स्मृति मंधाना ने राज से उठाया पर्दा

जेमीमा रोड्रिग्स को भारत ने क्यों किया था ड्रॉप? स्मृति मंधाना ने राज से उठाया पर्दा

संक्षेप:

स्मृति मंधाना ने बताया कि जेमी जैसी खिलाड़ी को बाहर करना बहुत मुश्किल फैसला था। लेकिन कभी-कभी संतुलन बनाए रखने के लिए आपको इस तरह की चीजें करनी पड़ती हैं। ऐसा नहीं है कि हम आगे भी ऐसा करेंगे।

Mon, 20 Oct 2025 01:26 PMBhasha इंदौर
share Share
Follow Us on

भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों चार रन से मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए स्वीकार किया कि उनके आउट होने से बल्लेबाजी क्रम चरमरा गया और उनका शॉट चयन बेहतर हो सकता था। भारत 289 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय अच्छी स्थिति में था लेकिन उसे आखिर में हार का सामना करना पड़ा। मंधाना ने 88 रन बनाए तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 125 और दीप्ति शर्मा के साथ 67 रन की साझेदारी की। लेकिन गलत शॉट खेलने के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इससे इंग्लैंड को वापसी का मौका मिल गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:सभी फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारने वाले कप्तान; शुभमन गिल पर भी लगा ये कलंक

मंधाना ने रविवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम अपने शॉट चयन में और बेहतर कर सकते थे। इसकी शुरुआत मुझसे हुई, इसलिए मैं मानती हूं कि हमारा शॉट चयन बेहतर होना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बस छह रन प्रति ओवर चाहिए थे। शायद हमें खेल को और आगे ले जाना चाहिए था। मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं क्योंकि विकेट पतन की शुरुआत मुझसे ही हुई थी।’’

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान की टेस्ट टीम में हुआ 39 साल के खिलाड़ी का डेब्यू, झेल चुका है बैन

पहले चार मैचों में पांच गेंदबाजों के संयोजन के साथ खेलने के बाद, टीम प्रबंधन ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के स्थान पर तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को लाने का फैसला किया।

मंधाना ने कहा, ‘‘पिछले दो मैचों में हमने निश्चित रूप से सोचा था कि पांच गेंदबाजी विकल्प पर्याप्त नहीं हैं, विशेष कर इंदौर के सपाट विकेट पर। इसलिए हमने सोचा कि पांच गेंदबाजों के साथ उतरने से हमें नुकसान होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जेमी जैसी खिलाड़ी को बाहर करना बहुत मुश्किल फैसला था। लेकिन कभी-कभी संतुलन बनाए रखने के लिए आपको इस तरह की चीजें करनी पड़ती हैं। ऐसा नहीं है कि हम आगे भी ऐसा करेंगे। हम परिस्थितियों को देखकर फैसला करेंगे।’’

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |