स्मृति मंधाना वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं इस पायदान पर

Mar 11, 2026 05:41 am ISTVikash Gaur Bhasha, दुबई
share

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की महिलाओं की एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। हरमनप्रीत कौर 8वें नंबर पर विराजमान हैं। 

स्मृति मंधाना वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं इस पायदान पर

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मंगलवार 10 मार्च को जारी हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की महिलाओं की वनडे बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। स्मृति के अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। कप्तान हरमन का नाम रैंकिंग में 8वें स्थान पर है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की 0-3 से शिकस्त के बाद जेमिमा रोड्रिग्स एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गईं।

न्यूजीलैंड की सफेद गेंद की कई स्टार खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने स्वदेश में तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज में जिम्बाब्वे पर 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि नई कप्तान मेली केर बल्ले और गेंद दोनों से अगुआई कर रही हैं।

केर ने सीरीज के शुरुआती मैच में चार विकेट लिए और फिर डुनेडिन में दूसरे मैच में शानदार सात विकेट लेकर इसे और बेहतर किया। वह महिलाओं के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सात या उससे अधिक विकेट लेने वाली कुल सातवीं खिलाड़ी बनीं। इस प्रदर्शन की बदौलत केर एकदिवसीय गेंदबाजों की सूची में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर हैं। यह 25 साल की प्रतिभावान खिलाड़ी ऑलराउंडर की सूची में भी एक पायदान के फायदे से पांचवें नंबर पर है।

न्यूजीलैंड की ब्रुक हैलीडे (आठ पायदान ऊपर 11वें स्थान पर) और मैडी ग्रीन (चार पायदान ऊपर 22वें स्थान पर) ने भी बल्लेबाजों की सूची में छलांग लगाई है। हैलीडे ने सीरीज के पहले मैच में 117 गेंद पर नाबाद 157 रन बनाए जबकि ग्रीन ने उसी मैच में 67 रन बनाए और दूसरे मैच में नाबाद 27 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की श्रीलंका के खिलाफ स्वदेश में तीन मैच की सीरीज में बाएं हाथ की बल्लेबाज हसिनी परेरा ने सेंट जॉर्ज में तीसरे और आखिरी मैच में नाबाद अर्धशतक लगाकर श्रीलंका को टी20 सीरीज जिताने में मदद की और इस सलामी बल्लेबाजी को नवीनतम बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है। हसिनी 15 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 28वें पायदान पर हैं।

इमेशा दुलानी (17 स्थान के फायदे से 72वें नंबर पर) को भी बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है जबकि उनकी हमवतन कविशा दिलहारी को गेंदबाजी रैंकिंग (तीन स्थान ऊपर चढ़कर 21वें पायदान पर) और ऑलराउंडर रैंकिंग (दो स्थान के फायदे से 11वें नंबर पर) में फायदा हुआ है। वेस्टइंडीज की एफी फ्लेचर सीरीज के आखिरी दो मैच में तीन विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की सूची में चार स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।