मिताली राज और मेग लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर पहली बार बोलीं स्मृति मंधाना- ‘मुझे नहीं पता था कि…’

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

स्मृति मंधाना मैदान पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्डतोड़ रहीं थी, मगर उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता था। मैच के बाद उन्होंने इसका खुलासा किया। हालांकि वह इन वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर काफी खुश हैं।

Smriti Mandhana
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना गुरुवार, 3 सितंबर की तारीख को लंबे समय तक याद रखने वाली है। हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के 7वें मुकाबले में उन्होंने 124 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने एक नहीं बल्कि 2-2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े। पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की लिस्ट में पछाड़ा। मंधाना के नाम अब विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मंधाना ने मैदान पर एक के बाद एक यह रिकॉर्ड तोड़े, हालांकि उन्हें इसके बारे में कुछ पता ही नहीं था। मैच के बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

स्मृति मंधाना ने मैच के बाद रिपोर्ट्स से कहा, “मेरा मतलब है, जब तक मैं बैटिंग कर रही थी, मुझे नहीं पता था कि कौन सा रिकॉर्ड है क्योंकि मुझे नहीं पता था कि कितने रन चाहिए या वो सब। पीछे मुड़कर देखती हूं, तो पक्का इंडियन क्रिकेट के लिए सबसे अच्छे दिनों में से एक था, मैं कहूंगी, बेशक, मिताली दी एक लेजेंड और रोल मॉडल रही हैं।

हम सब उसे बैटिंग करते हुए देखते हुए बड़े हुए हैं। मेरा मतलब है कि रनों के मामले में उससे आगे निकल जाना, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा कर पाऊंगी, लेकिन खुशी है कि टॉप दो में दो टॉप भारतीय हैं।"

वहीं मैग लैनिंग के रिकॉर्ड को लेकर मंधाना ने कहा, "शतकों के इंटरनेशनल रिकॉर्ड को पार करते हुए, 18 एक अच्छा नंबर है। सबसे पहले, मैं यह कहूंगी। फिर से, मेरा मतलब महिला क्रिकेट की दो महान हस्तियों, मेग लैनिंग और मिताली राज से है। मेरा मतलब है, सच में, ये दो लोग हैं जिन्हें मैं बहुत क्रिकेट देखते हुए बड़ी हुई हूं, और एक बैटर के तौर पर मैंने उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश की है।

मैं बहुत खुश हूं कि मैं किसी भी तरह से उनसे आगे निकल सकी, लेकिन हां, मैं फिर कहूंगी कि यह सिर्फ एक शुरुआत है।"

बता दें, भारत ने हॉन्ग-कॉन्ग पर 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि टीम इंडिया का लीग स्टेज का एक और मैच अभी बाकी है। यह मैच और किसी के नहीं बल्कि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ है। भारत-पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाना है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़‘मुझे नहीं पता था कि…’; मिताली-लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर स्मृति मंधाना