क्या स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का हुआ पैचअप? इस वायरल वीडियो ने फैंस को चौंकाया
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की कुछ महीने पहले शादी टूट गई थी। पलाश पर स्मृति को धोखा देने का आरोप लगे थे। अब एक वीडियो वायरल हो रहा, जिससे पैचअप की अटकलें लग रहीं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना नवंबर 2025 में संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी थी और फैंस दोनों की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू होना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, शादी से एक दिन पहले सारी तैयारियां धरी रह गईं। पहले खबर आई की स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने की वजह से शादी टाल दी गई लेकिन बाद में पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे। कहा गया कि स्मृति ने इसी वजह से पलाश से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। हालांकि, अब पैचअप की अटकलें लग रही हैं।
इस वायरल वीडियो ने फैंस को चौंकाया
दरअसल, एक वीडिया वायरल हो रहा जिसमें पलाश की बहन सिंगर पलक मुच्छल को स्मृति के पिता के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। पलक ने उनके पैर छुए। उन्होंने सिंगर को आशीर्वाद दिया। पलक के संग पति मिथुन भी थे। वीडियो देख फैंस चौंक गए हैं और जमकर रिएक्शन आ रहे। कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या दोनों परिवारों के बीच सारे गिले-शिकवे मिट गए हैं। कइयों ने लिखा कि दोनों फिर से साथ आ सकते है तो कुछ ने स्मृति को सतर्क रहने की सलाह दी। एक यूजर ने कमेंट किया, ''अगर स्मृति मंधाना इससे खुश हैं तो कोई बात नहीं। हमें बस उनकी खुशी की परवाह है।'' वहीं, कुछ को लगता है कि यह वीडियो पुराना है। यह वीडियो हाल ही का है या पुराना... अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हाल ही में एक्ट्रेस डेजी शाह ने स्मृति और पलाश के बीच सबकुछ ठीक होने की उम्मीद जताई थी। डेजी, पलाश के डायरेक्शन प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करने वाली हैं। डेजी ने मीडिया से कहा था, ''मुझे उम्मीद है कि दोनों तरफ से सब ठीक हो जाएगा और वे एकसाथ आ जाएंगे क्योंकि दोनों की सच में प्यारी जोड़ी है।'' डेजी ने पलाश के परिवार के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं उनके परिवार से मिली, बहुत अच्छा परिवार है उनका, वे बहुत जमीन से जुड़े हुए लोग हैं। वे भगवान में बहुत विश्वास करते हैं और मुझे लगता है कि यही उनकी अच्छी बात है। जो लोग भगवान में विश्वास करते हैं वे पॉजिटिव लोग होते हैं।' वहीं, निजी जिंदगी में उथल-पुथल के बावजूद स्मृति का फोकस अपने खेल पर रहा। उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताब जीता।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



