रोहित शर्मा से आगे निकलीं स्मृति मंधाना, खतरे में डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड; T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Smriti Mandhana Overtakes Rohit Sharma: स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है। उनकी नजर अब विराट कोहली के रिकॉर्ड पर है।

Smriti Mandhana Rohit Sharma and Virat Kohli
स्मृति मंधाना, रोहित शर्मा और विराट कोहली

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 अपने नाम किया। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से धूल चटाई। हरमन ब्रिगेड ने दुबई के मैदान पर 183/5 का स्कोर खड़ा किया। स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अर्धशतक जमाया। मंधाना ने 39 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रन जुटाए, जिसमें 9 चौके और दो सिक्स हैं। श्रीलंकाई टीम जवाब में 111 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह टूर्नामेंट का दसवां संस्करण था।

रोहित शर्मा से आगे निकलीं स्मृति मंधाना

30 वर्षीय स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। वह दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से आगे निकली हैं। मंधाना ने अब तक 176 T20I मैचों में 4751 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतकीय और 38 अर्धशतकीय पारियां हैं। उन्होंने महिला एशिया कप में एक शतक लगाया। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए 159 मुकाबले खेले और 4231 रन बटोरे। उन्होंने पांच शतक और 32 अर्धशतक ठोके।

मंधाना ने खतरे में डाला कोहली का रिकॉर्ड

मंधाना ने विराट कोहली का रिकॉर्ड खतरे में डाला दिया है। सुपरस्टार बल्लेबाज कोहली ने T20I में भारत की ओर से सबसे ज्यादा पचास प्लस पारियां खेलने का कारनामा अंजाम दिया है। उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन जोड़े, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। मंधाना आने वाले समय में दो पचास प्लस स्कोर बनाते ही कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। कोहली और रोहित टी20 इंटरेशनल के अलावा टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं। दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय

39 - विराट कोहली

38 - स्मृति मंधाना

37 - रोहित शर्मा

29 - सूर्यकुमार यादव

24 - केएल राहुल

21 - शेफाली वर्मा

19 - हरमनप्रीत कौर

गौरतलब है कि स्मृति मंधाना और शेफाली की शानदार बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी ने की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्पिनर चरणी ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा ने तीन जबकि क्रांति गौड़ और शेफाली वर्मा ने एक-एक शिकार किया। फाइनल में शेफाली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने पिछले संस्करण के फाइनल में श्रीलंका से मिली हार का बदला लिया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित से आगे मंधाना, खतरे में कोहली का रिकॉर्ड; T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर