स्मृति मंधाना नंबर-2, शेफाली वर्मा ने 23 रन से मारी बाजी; महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने महिला एशिया कप 2026 में शानदा प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में दो भारतीय और तीन श्रीलंकाई हैं।

Smriti Mandhana and Shafali Verma
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना

भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने दुबई में आयोजित फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम निर्धारित 20 ओवर में 183/5 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका 111 रनों पर सिमटी। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार चैंपियन बना। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण था। चलिए, आपको महिला एशिया कप के दसवें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप 5 प्लेयर के बारे में बताते हैं। लिस्ट में दो भारत और तीन श्रीलंका की हैं।

मंधाना से शेफाली ने 23 रन से मारी बाजी

युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने पांच मुकाबलों में 47.20 के औसत से 236 रन जुटाए। उनके बल्ले से तीन अर्धशकीय पारियां निकली। 22 वर्षीय शेफाली ने फाइनल में 39 गेंदों में 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से 68 रन जोड़े। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। सूची में दूसरे नंबर पर भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना हैं। वह शेफाली से सिर्फ 23 रन पीछे रहीं। मंधाना ने पांच मैचों में 213 रन बटोरे। उनका औसत 42.60 का रहा। मंधाना ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। उन्होंने फाइनल में 39 गेंदों में 59 रनों का योगदान दिया, जिसमें पांच चौके और तीन सिक्स हैं।

श्रीलंका की दो प्लेयर 100 तक नहीं पहुंचीं

श्रीलंका की नीलक्षिका सिल्वा तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने चार पारियों में 36.00 के औसत से 108 रन जुटाए, जिसमें एक अर्धशतक है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने पांच पारियों में 99 रन बनाए। उनका औसत 24.75 का है। अटापट्टू ने फाइनल में श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 36 रनों का योगदान दिया। हर्षिता समरविक्रमा पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 32.66 के औसत से 98 रन जुटाए। हर्षिता के बल्ले से खिताबी मुकबाले में 9 रन निकले।

महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन

प्लेयररन
शेफाली वर्मा236
स्मृति मंधाना213
नीलक्षिका सिल्वा108
चमारी अट्टापट्टू99
हर्षिता समरविक्रमा98

शेफाली और मंधाना का पढ़ा गया कसीदा

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिताब जीतने के बाद शेफाली और मंधाना का कसीदा पढ़ा। उन्होंने कहा, ''हम सभी जानते थे कि वापसी करना आसान नहीं होगा, लेकिन हमारी सलामी बल्लेबाजों ने हमारे लिए शानदार काम किया। स्मृति और शेफाली ने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह बेहतरीन था।'' उन्होंने कहा, ''शेफाली का टूर्नामेंट बहुत अच्छा रहा। उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान करते देखना अच्छा लगा।'' हेड कोच अमोल मजूमदार ने भी टीम के मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने शेफाली की आक्रामकता, मंधाना की शैली और टीम के तीन प्रमुख स्पिनरों के योगदान को जीत में अहम बताया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़मंधाना नंबर-2, शेफाली ने 23 रन से मारी बाजी; एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन