प्यार किया तो धोखा मिला, शादी टूटी; फिर भी मंधाना ने नहीं मानी हार, RCB को दूसरी बार बनाया चैंपियन
डब्ल्यूपीएल शुरू होने से पहले स्मृति की शादी होने वाली थी। सब एकदम फिल्ली अंदाज में हो रहा था। चाहे वह शादी के लिए उनके मंगेतर द्वारा स्टेडियम में प्रपोज करना हो या फिर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्यार भरी कपल गोल सेट करती हुई तस्वीरें साझा करना हो। स्मृति के लिए यह पल वाकई बेहद खास रहे होंगे। लेकिन.

स्मृति मंधाना की कहानी किसी बहादुर योद्धा से कम नहीं है। शादी जीवन का सबसे बड़ा फैसला माना जाता है। एक सुपरस्टार जब शादी के लिए किसी से तैयार होता है तो वह अपनी इज्जत, शोहरत तन मन धन सबकुछ समर्पित कर देता है। डब्ल्यूपीएल शुरू होने से पहले स्मृति मंधाना की शादी होने वाली थी। पूरी तैयारियां कर ली गई थीं। सब एकदम फिल्मी अंदाज में हो रहा था। चाहे वह शादी के लिए उनके मंगेतर द्वारा डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रपोज करना हो या फिर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्यार भरी कपल गोल सेट करती हुई तस्वीरें साझा करना हो। स्मृति के लिए यह पल वाकई बेहद खास रहे होंगे।
हालांकि, उन्हें सबसे बड़ा धक्का तब लगा, जब उनकी शादी टूटी। मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को संगीतकार पलाश मुच्छल से होने वाली थी। पूरी तैयारियां कर ली गई थीं, सब मेहमान शादी के लिए जाने लगे था। हालांकि, शादी के दिन ही खबर आई की मंधाना के पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है, इस वजह से शादी कुछ दिनों के लिए टाल दी गई। मंधाना के प्रशंसक बहुत दिनों तक इसी संशय में रहे कि शादी सिर्फ टाली गई है आखिर कब होगा ब्याह। लेकिन कुछ ही दिन बाद मंधाना ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि यह शादी टली नहीं है, बल्कि टूट गई है। यानी अब पलाश मुच्छल और मंधाना एक-दूसरे के जीवन साथी नहीं बनेंगे।
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर चारों तरफ यह चर्चा तेज हो गई कि आखिर क्या वजह थी जिसके कारण 2 बड़े सेलिब्रिटी की शादी इस तरह टूट गई। बाद में कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को चीट किया था। हालांकि, सच्चाई क्या है यह तो अब भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि चीटिंग की वजह से ही शादी टली।
जाहिर है इस बड़ी घटना के बाद किसी भी व्यक्ति पर प्रभाव पड़ना ही था। स्मृति मंधाना पर भी पड़ा होगा। उनकी टीममेट श्रेयंका पाटिल ने भी आईपीएल फाइनल जीतने के बाद यह बात कही कि मंधाना ने बीते दिनों बहुत कुछ झेला है। मानसिक दवाब से गुजर रही मंधाना के पास विकल्प था कि वे कुछ दिन रेस्ट ले सकती थीं, लेकिन उन्होंने मैदान में वापसी की राह चुनी और शानदार अंदाज में कमबैक किया। स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल के ना सिर्फ फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलकर इतिहास रचा बल्कि पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम की जीत में योगदान दिया। उनकी कप्तानी ने टीम को जीतने में मदद की। मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल 2026 के टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने इस सीजन अपने बल्ले से शानदार 377 रन बनाए और ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया। मंधाना ने किसी एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में अपने आपको नट सिवर ब्रंट 523 रन के बाद दूसरे स्थान पर 377 रनों के साथ स्थापित किया। मंधाना ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि उन्हें असली मोहम्मत अपने करियर, पैशन और क्रिकेट से है। उन्होंने मैदान में धमाकेदार वापसी ने ना केवल अपने आप को खुशियां दी हैं, बल्कि तमाम आरसीबी प्रशंसकों के लिए वे खुशी का कारण बनी हैं। बता दें कि पलाश मुच्छल और मंधाना लगभग 5 सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों 2024 में रिश्ता पब्लिक किया था। हालांकि, वह सफल नहीं हो सका।
करियर की बात करें तो 29 वर्षीय मंधाना ने बहुत कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली थी। महज 20 साल की उम्र तक उनके नाम एक विश्व कप शतक और घरेलू एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक दर्ज हो चुका था। साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाली मंधाना 22 साल की उम्र में भारतीय टीम की सबसे युवा टी20आई कप्तान बनीं। वर्तमान में, वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे और टी20आई रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
मंधाना के WPL (वुमेंस प्रीमियर लीग) करियर की बात करें तो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तान के रूप में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 में RCB को उसका पहला WPL खिताब दिलाना रही। उन्होंने 2026 में दूसरी बार अपनी कप्तानी में बैंगलौर को चैंपियन बनाया यह भी एक बड़ी उपलब्धि है। अब तक अपने WPL करियर के 35 मैचों में उन्होंने 1023 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 31 और स्ट्राइक रेट 136.77 का रहा है। हाल ही में 2026 के सीजन में भी उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 87 और यूपी वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 54 रनों जैसी बेहतरीन पारियां खेलकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है।




