ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना की बादशाहत कायम, दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान; एलिस पैरी टॉप 10 में लौटीं

नई दिल्ली, भाषा
share

Latest ICC Women's ODI Rankings: स्मृति मंधाना की आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग बादशाहत कायम है। ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिस पैरी टॉप 10 में लौट आई हैं। दीप्ति शर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है।

Latest ICC Womens ODI Rankings
स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और एलिस पैरी (फाइल फोटो)

भारत की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा है जबकि आस्ट्रेलिया की एलिस पैरी मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में टॉप 10 में वापस आ गईं। वह 650 अंक के साथ दसवें स्थान पर हैं। हाल ही में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तान बनाई गईं मंधाना 790 अंक के साथ बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। हरमनप्रीत नौवें स्थान पर हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे नौवें स्थान पर खिसक गईं। महिला टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा चौथे, मंधाना पांचवें और हरमनप्रीत दसवें स्थान पर हैं। महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्री चरणी और दीप्ति शीर्ष दो में हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति शीर्ष दस में अकेली भारतीय हैं और चौथे स्थान पर हैं। वनडे ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में वह छठे स्थान पर हैं। टी20 और वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय महिला टीम तीसरे स्थान पर है।

मंधाना ही नहीं, शेफाली-दीप्ति को भी जिम्मेदारी

शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को क्रमश: भारत की टी20 और वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया। दोनों मंधाना की अगुवाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम की उपकप्तान होंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नेतृत्व समूह में यह बदलाव हरमनप्रीत के तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटने के फैसले के बाद हुआ। हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते हुए खिलाड़ी के रूप में खेलना जारी रखने की बात कही थी और उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टी20 और वनडे दोनों टीम में शामिल किया गया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेली जाएगी। तीन मैच की वनडे सीरीज वडोदरा में 23, 25 और 28 अक्टूबर को होगी।

शेफाली वर्मा सितंबर महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

आईसीसी ने मंगलवार को शुभमन गिल को रिकॉर्ड पांचवीं बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जबकि शेफाली वर्मा को एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए महिला वर्ग में यह सम्मान मिला। शेफाली दूसरी बार महीने की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई हैं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विजयी पारी खेलने के बाद यह पुरस्कार जीता था। उन्होंने महिला एशिया कप में भारत के लिये सर्वाधिक रन बनाए। एशियाई खेलों में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने नाबाद 100 और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 48 रन बनाए थे। उन्होंने कहा, ''यह पुरस्कार फिर हासिल करना सम्मान की बात है । एशिया कप और एशियाई खेलों में खिताबी जीत में योगदान देना अच्छा रहा जिससे यह जीत और खास हो गई।'' एक ही देश से महिला और पुरूष दोनों क्रिकेटरों को चुने जाने का यह पांचवां मौका है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ICC वनडे रैंकिंग में मंधाना की बादशाहत कायम, दीप्ति को नुकसान; टॉप 10 में पैरी