स्मृति मंधाना ने विराट कोहली की RCB के सामने रख दिया बड़ा चैलेंज, क्या IPL में कर पाएंगे बराबरी?
विराट कोहली की मेंस आरसीबी की टीम 17 सालों से ट्रॉफी के लिए तरस रही थी, जब उनकी टीम ने WPL का खिताब जीता तो मेंस टीम में एक ज्वाला जली और अगले ही साल उन्होंने ट्रॉफी जीत उनकी बराबरी की। मगर अब स्मृति मंधाना की टीम ने WPL में दूसरा खिताब जीत मेंस टीम को नया चैलेंज दे दिया है।

म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के? दंगल फिल्म के रिलीज होने के बाद यह डायलोग तो आपने बहुत सुना होगा…हर जगह जब लड़कियां कुछ अच्छा करती है तो इस डायलॉग का इस्तेमाल होता है। मगर क्रिकेट की फील्ड में आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह थोड़ा अलग है। यहां छोरियां छोरों से आगे चलती हुई और उन्हें मोटिवेट करती हुई दिखाई दे रही है। विराट कोहली की मेंस आरसीबी की टीम 17 सालों से ट्रॉफी के लिए तरस रही थी, जब उनकी टीम ने WPL का खिताब जीता तो मेंस टीम में एक ज्वाला जली और अगले ही साल उन्होंने ट्रॉफी जीत उनकी बराबरी की। मगर अब स्मृति मंधाना की टीम ने WPL में दूसरा खिताब जीत मेंस टीम को नया चैलेंज दे दिया है।
स्मृति मंधाना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL के चौथे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर फाइनल में हराया और ट्रॉफी को अपने नाम किया। आरसीबी की यह WPL में दूसरी और लगातार तीन सालों में तीसरी ट्रॉफी है।
वुमेंस टीम ने 2024 में खिताब जीता था, तो मेंस टीम ने 2025 में IPL ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। अब वुमेंस टीम फिर 2026 में चैंपियन बनी है।
विराट कोहली की आरसीबी के सामने इस स्ट्रीक को बरकरार रखने के साथ वुमेंस टीम की बराबरी करने का चैलैंज है।
वुमेंस टीम जहां 4 सीजन में ही दो खिताबों पर कब्जा जमा चुकी है। वहीं मेंस टीम 18 सीजन में एक ही बार ट्रॉफी उठाने में कामयाब रही है।
देर आए दुरुस्त आए…मगर अब आरसीबी को ट्रॉफी जीतने का सिलसिला रुकने नहीं देना है। वुमेंस टीम की तरह उन्हें भी अपना ट्रॉफी काउंट बढ़ाना होगा।
आईपीएल 2026 का आगाज कब से होगा, अभी तक इसकी अधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है। मगर उम्मीद है कि मार्च के दूसरे हफ्ते तक 19वें सीजन का आगाज हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


