Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Smriti Mandhana first public appearance after wedding cancelled Says I do not think I love anything more than cricket
मैं किसी चीज से प्यार करती हूं तो...शादी तोड़ने के बाद स्मृति मंधाना की जुबां पर आया खरा सच

मैं किसी चीज से प्यार करती हूं तो...शादी तोड़ने के बाद स्मृति मंधाना की जुबां पर आया खरा सच

संक्षेप:

शादी तोड़ने के बाद स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की जुबां पर खरा सच आया है। मंधाना ने कहा कि वह क्रिकेट से ज्यादा किसी चीज से प्यार नहीं करतीं। उन्होंने 2023 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

Dec 10, 2025 09:46 pm ISTMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भारत के लिए खेलते हुए 12 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्हें महसूस हुआ है कि उन्हें दुनिया में क्रिकेट से ज्यादा कुछ भी चीज पसंद नहीं है। भारत की बाएं हाथ की महान बल्लेबाज मंधाना ने 2013 में अपने डेब्यू से लेकर पिछले महीने टीम की विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाने तक की अपनी यात्रा पर बात की। संगीतकार पलाश मुच्छल से शादी तोड़ने के बाद मंधाना ने पहली बार किसी कार्यक्रम में शिरकत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'मेरे दिमाग में हमेशा था कि मुझे...'

मंधाना ने अपने जुनून के बारे में बात करते हुए बुधवार को ‘एमेजॉन संभव सम्मेलन’ में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से ज्यादा मैं किसी चीज से प्यार करती हूं। भारतीय जर्सी पहनना ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। आप अपनी सारी परेशानियां एक तरफ रख देते हैं और सिर्फ यही आपको जीवन पर ध्यान लगाने में मदद करता है।’’ उन्हें अपने सपने को लेकर हमेशा से स्पष्टता थी। उन्होंने कहा, ‘‘बचपन से ही बल्लेबाजी का पागलपन था। कोई समझ नहीं पाता था, लेकिन मेरे दिमाग में हमेशा था कि मुझे विश्व चैंपियन कहलाना है।’’

ये भी पढ़ें:श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 17 और 19 वर्षीय प्लेयर को चांस

'सच होते देखा तो रोंगटे खड़े हो गए'

मंधाना ने कहा कि यह ट्रॉफी टीम के लंबे संघर्ष का फल है। भारतीय टीम की उप कप्तान ने कहा, ‘‘यह विश्व कप उन संघर्षों का पुरस्कार था जिनसे हम वर्षों से जूझते आए हैं। हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मैं 12 साल से ज्यादा समय से खेल रही हूं। कई बार चीजें हमारे मुताबिक नहीं होती। हमने फाइनल से पहले इसे अपने दिमाग में देखा था और जब स्क्रीन पर इसे सच होते देखा तो रोंगटे खड़े हो गए। यह अविश्वसनीय और बहुत खास पल था।’’

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना
ये भी पढ़ें:भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने शादी की कैंसल, पलाश मुच्छल से तोड़ा रिश्ता

'आंखों में आंसू देखकर लगा कि...'

मंधाना ने बताया कि फाइनल में मिताली राज और झूलन गोस्वामी की मौजूदगी ने भावनाओं का स्तर बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम सच में उनके लिए यह जीत दर्ज करना चाहते थे। उनकी आंखों में आंसू देखकर लगा कि पूरा महिला क्रिकेट जीत रहा है। यह लड़ाई उनकी भी जीत थी।’’ मंधाना ने कहा कि इस विश्व कप ने दो अहम सबक और मजबूत किए। उन्होंने कहा, ‘‘हर पारी शून्य से शुरू होती है, चाहे पिछली पारी में आपने शतक ही क्यों न बनाया हो। और कभी अपने लिए मत खेलो, हम यही बात एक-दूसरे को याद दिलाते रहे।’’

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |