Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Smriti Mandhana father suffers heart attack wedding with Palash Muchhal postponed
स्मृति मंधाना के पिता को आया हार्ट अटैक, पलाश मुच्छल के साथ शादी टली!

स्मृति मंधाना के पिता को आया हार्ट अटैक, पलाश मुच्छल के साथ शादी टली!

संक्षेप:

स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है, क्योंकि उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांगली के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है।

Nov 23, 2025 05:07 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है, क्योंकि उनके पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांगली के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया है। स्मृति के बिजनेस मैनेजर तुहिन मिश्रा ने कन्फर्म किया। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी आज 23 नवंबर को होनी थी। मंधना के मैनेजर के मुताबिक, स्मृति मंधाना ने साफ कर दिया कि वह अपने परिवार से जुड़ी मेडिकल इमरजेंसी के बीच शादी नहीं करना चाहतीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बदकिस्मत खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा यान्सन का नाम, नर्वस 90 का बने शिकार

मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने इंडिया टुडे को बताया, “स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत आज सुबह से ठीक नहीं थी। उन्हें सांगली के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, और अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जबकि कई टेस्ट किए जा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, "मंधना इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थीं कि इन हालात में वह शादी नहीं करना चाहती थीं, यही वजह है कि शादी को अनिश्चित काल के लिए टालने का फैसला लिया गया है।"

परिवार ने बताया है कि मंधाना के पिता की हालत स्थिर है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है, जिससे इस मुश्किल समय में थोड़ी राहत मिली है। शादी मैनेजमेंट ने मीडिया को ऑफिशियली बताया कि आज की सेरेमनी कैंसिल कर दी गई है। अभी यह पता नहीं है कि शादी की रस्में कब फिर से शुरू होंगी।

ये भी पढ़ें:शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके मार्को यान्सन, भारत के खिलाफ जड़े 7 छक्के

स्मृति के मैनेजर ने कहा, "आज सुबह जब वह नाश्ता कर रहे थे, तो स्मृति मंदाना के पिता, मिस्टर श्रीनिवास मंदाना की तबीयत खराब हो गई। हमने थोड़ी देर इंतज़ार किया। हमें लगा कि शायद यह नॉर्मल है, वह ठीक हो जाएंगे। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इसलिए हमने सोचा, कोई रिस्क नहीं लेते, इसलिए हमने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें हॉस्पिटल ले गए। अब वह ऑब्ज़र्वेशन में हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आप जानते हैं कि स्मृति अपने पिता के बहुत करीब हैं। उन्होंने तय किया कि जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते, यह शादी, जो आज होनी थी, अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है। अब वह ऑब्ज़र्वेशन में हैं, और डॉक्टर ने कहा है कि उन्हें हॉस्पिटल में रहना होगा। और जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, क्योंकि हम भी शॉक में हैं, और हम चाहते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |