Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Smriti Mandhana creates history Most runs in a series For Women World Cup for india breaks Mithali Raj record
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टूटा मिताली राज का रिकॉर्ड; इस मामले में बनी नंबर-1 भारतीय

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टूटा मिताली राज का रिकॉर्ड; इस मामले में बनी नंबर-1 भारतीय

संक्षेप:

यह रिकॉर्ड है एक आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बैटर्स का। मिताली राज ने 2017 वर्ल्ड कप में 409 रन बनाकर यह रिकॉर्ड स्थापित किया था, अब 2025 वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है।

Sun, 2 Nov 2025 06:06 PMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय वुमेंस टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में उन्होंने 21 रन बनाते ही पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड है एक आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बैटर्स का। मिताली राज ने 2017 वर्ल्ड कप में 409 रन बनाकर यह रिकॉर्ड स्थापित किया था, अब 2025 वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। स्मृति मंधाना ने वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 में गजब की बैटिंग की है, वह अभी तक 2 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुकी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल लाइव स्कोर यहां देखें

बात भारतीय बैटर्स द्वारा वुमेंस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 भारतीय प्लेयर्स की बात करें तो, लिस्ट में स्मृति मंधाना और मिताली राज के अलावा पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर का नाम शामिल है। स्मृति मंधाना का नाम लिस्ट में दो बार है।

वुमेंस वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बैटर-

स्मृति मंधाना- 410* (2025)

मिताली राज- 409 (2017)

पूनम राउत- 381 (2017)

हरमनप्रीत कौर- 359 (2017)

स्मृति मंधाना- 327 (2022)

ये भी पढ़ें:वॉशिंगटन सुंदर या अर्शदीप सिंह…IND vs AUS तीसरे टी20 में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच

बता दें, वुमेंस वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली के नाम है। उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में 509 रन बनाए थे। इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की नजरें हीली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर है। लौरा अभी तक इस टूर्नामेंट में 470 रन बना चुकी हैं।

बात इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल की करें तो, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। साउथ अफ्रीका का यह पहला फाइनल है, वहीं भारत 2005 और 2017 के बाद तीसरा फाइनल खेल रही है। हालांकि पिछले दोनों फाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारत की नजरें तीसरे प्रयास में नजरें ट्रॉफी उठाने पर होगी। वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार में खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |