Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Smriti Mandhana broke Virat Kohli's Record Becomes Fastest Indian to Reach 5000 ODI Runs IND vs AUS Womens World Cup
स्मृति मंधाना ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड, बनीं सबसे तेज 5 हजार वनडे रन बटोरने वाली भारतीय

स्मृति मंधाना ने ध्वस्त किया विराट कोहली का रिकॉर्ड, बनीं सबसे तेज 5 हजार वनडे रन बटोरने वाली भारतीय

संक्षेप: Smriti Mandhana 5000 ODI Runs: ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 80 रनों की पारी खेली। उन्होंने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।

Sun, 12 Oct 2025 05:30 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मृति मंधाना ने रविवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। स्टार ओपनर ने विशाखापट्टनम के मैदान पर 66 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। वह भले ही 14वें वनडे शतक से चूक गईं लेकिन कई कीर्तिमान रच डाले। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया है। मंधाना वनडे में (महिला और पुरुष क्रिकेट) सबसे तेज 5 हजार रन बटोरने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 112 पारियों में यह कारनामा अंजाम दिया। कोहली ने 114 पारियों में पांच हजार वनडे रन कंप्लीट किए थे। उन्होंने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह आंकड़ा छुआ था। कोहली के खाते में फिलहाल 302 वनडे मैचों में 14181 रन हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि 29 वर्षीय मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में पांच हजार या उससे अधिक रन बनाने वाली दूसरी भारतीय और ओवरऑल पांचवीं खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी पारी में 58वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। वह महिला वनडे में पारियों और और गेंदों के लिहाज से सबसे तेज पांच हजारी बनने वाली खिलाड़ी हैं। मंधाना ने वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर को पछाड़ा, जिन्होंने 129 पारी में पांच हजार वनडे रन बनाए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 6182 गेंदों में पांच हजारी बनी थीं। मंधाना ने साथ ही सबसे कम उम्र में यह आंकड़ा छूने का कमाल किया है। उन्होंने एक और इतिहास रचा है। मंधाना महिला वनडे में एक कैलेंडर ईयर में 1000 हजार रन जोड़ने वाली पहली बल्लेबाज बन चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:WC में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली 5 प्लेयर, हरमन 'क्वीन' बनने की कगार पर

इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच की बात करें तो मंधाना ने प्रतीका रावल के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। मंधाना को सोफी मोलिन्यूक्स ने 25वें ओवर में फोएबे लिचफील्ड को कैच थमाया। वह जारी वर्ल्ड कप के पिछले तीन मैचों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं। ऐसे में फैंस मंधाना से बड़े मैच में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद लगाई बैठे थे, जिसपर वह खरी उतरीं। भारत को दूसरा झटका प्रतीका के रूप में लगा, जिन्हें एनाबेल सदरलैंड ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 31वें ओवर में एलिस पेरी के हाथों लपकी गईं। प्रतीका ने 96 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 75 रनों की पारी खेली।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |