स्मृति मंधाना 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं, मिताली-हरमनप्रीत के क्लब में पहुंचीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में उतरते ही बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं हैं।

स्मृति मंधाना

भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना शुक्रवार को अपना 300वां इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। लॉर्ड्स में पहली बार खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में मंधाना ने दमदार पारी खेली है। टेस्ट में अपना नौवां मैच खेल रही मंधाना ने इसके साथ ही मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के खास क्लब में जगह बना ली है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पहले दिन लंच तक तीन विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं।

सबसे युवा महिला क्रिकेटर

18 जुलाई को 30 वर्ष की होने वाली मंधाना 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वह महिला क्रिकेट इतिहास की केवल 12वीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। दिग्गज मिताली राज (333 मैच) और हरमनप्रीत कौर (374 मैच) के बाद वह 300 मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनी। मंधाना ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए अपना डेब्यू किया था। वहीं 2014 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।

स्मृति मंधाना के टेस्ट क्रिकेट में 635 रन, वनडे में 5411 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4538 रन हैं। मंधाना तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और अगर उन्हें लगातार मौके मिलते हैं तो वह आने वाले समय में महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन सकती हैं। वह इस समय भारत के तीनों फॉर्मेट की उपकप्तान भी हैं।

हरमनप्रीत सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली प्लेयर

हरमनप्रीत कौर महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। वह अपना 374वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स 370 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। मिताली राज ने भारत के लिए 333 मैच खेले। उन्होंने संन्यास लेने से पहले 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। मिताली राज के बाद इस लिस्ट में सोफी डिवाइन (317), स्टेफनी टेलर (315), डैनी वायट-हॉज (311), डिएंड्रा डॉटिन (309) और चार्लोट एडवर्ड्स (300) का नाम शामिल है।

लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड में ये 56वां महिला टेस्ट है। इससे पहले 55 महिला टेस्ट 19 अलग-अलग मैदानों पर खेले गए। इंग्लैंड में सबसे ज्यादा महिला टेस्ट मैचों की मेजबानी का रिकॉर्ड वॉर्सेस्टर के नाम है, जहां 1951 और 2009 के बीच नौ मैच खेले गए थे। इसके बाद द ओवल है, जहां 1937 से 1976 के बीच छह मैच खेले गए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।